नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) को रविवार को हजारों पुरुषों व महिलाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। पार्टी के मुख्यालय में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल रहीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ व वरिष्ठ नेता अहमद पटेल व राज बब्बर भी श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे। शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर एक वैन से ले जाया गया। इस वैन पर कांग्रेस का झंडा लगाया गया था। पार्थिव शरीर के पास उनकी बहन रामा दीक्षित बैठी थीं। अंतिम यात्रा में बहुत से कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता वैन के पीछे चल रहे थे।
इसमें कार व दो पहिया वाहन भी शामिल थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे यहां क्यों जमा हैं। पार्टी के एक कार्यकर्ता जगदीश शर्मा ने कहा, बीते 15 साल से हमने दिल्ली को हर रोज समृद्ध होते देखा है। दिल्ली में जो आज हरियाली व बुनियादी ढांचा है, वह दीक्षित की वजह से है।
फ्लोर टेस्ट सिर्फ एक औपचारिकता होगी, हम इसे आसानी से जीत लेंगे : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना जद (एस) को पड़ रहा भारी
कर्नाटक के जिलों में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके
Daily Horoscope