• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली : सिग्नेचर ब्रिज से 55 वर्षीय महिला ने यमुना में लगाई छलांग, सर्च ऑपरेशन जारी

Delhi: 55-year-old woman jumps into Yamuna from Signature Bridge, search operation continues - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर एक दुखद घटना सामने आई, जहां 55 वर्षीय महिला मेनका ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। दिल्ली पुलिस, पूर्वी दिल्ली बोट क्लब और गोताखोरों की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक महिला का कोई पता नहीं लगा है। जानकारी सामने आई है कि मेनका अपने बेटे राघव के साथ बुधवार सुबह सिग्नेचर ब्रिज पर घूमने आई थी। परिवार दक्षिण दिल्ली का निवासी है। बेटे राघव के अनुसार, उनकी मां को घूमना-फिरना पसंद था और वह पहले भी सिग्नेचर ब्रिज पर कई बार आ चुकी थीं। हाल ही में मेनका मुंबई से घूमकर लौटी थीं। बताया जा रहा है कि कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण मेनका डिप्रेशन में थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के चलते मेनका ने यमुना नदी में छलांग लगाई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, पूर्वी दिल्ली बोट क्लब और गोताखोरों की टीमें मौके पर पहुंचीं। गोताखोर नावों के जरिए यमुना नदी में मेनका की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
दिल्ली दमकल विभाग ने कहा कि सुबह 6:30 बजे दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला की तलाश कर रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
यह पहली बार नहीं है जब सिग्नेचर ब्रिज से आत्महत्या का मामला सामने आया है। पहले भी इस स्थान से कई लोग यमुना नदी में छलांग लगा चुके हैं। हर बार मांग उठती है कि ब्रिज के दोनों ओर ऊंची दीवारें या लोहे की मजबूत जाली लगाई जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। हालांकि, अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बता दें कि यह पुल उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद को राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी हिस्सों से जोड़ता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi: 55-year-old woman jumps into Yamuna from Signature Bridge, search operation continues
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: signature bridge, yamuna, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved