• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 2 लाख से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 1185 नई मौतें

Coronavirus in India: more than 2 lakh cases reported in last 24 hours, 1185 new deaths were recorded - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कोरोना से देश बेहाल होता जा रहा है। हर रोज कोरोना अपना नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 2 लाख से ज्यादा मामले देखने को मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 2,17,353 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को यह संख्या 2,00,739 थी। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,185 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। इसके साथ ही देश में कुल मृत्यु संख्या 1,74,308 हो गई है। इस बीच सक्रिय मामले शुक्रवार को बढ़कर 15,69,743 हो गए हैं।
पिछले 24 घंटों में कोरोना से कुल 1,18,302 मरीज ठीक होकर घर गये। वहीं 88.31 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ अब तक कुल 1,25,47,866 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 14,73,210 नमूनों का टेस्ट किया गया है।
देश में अब तक 26,34,76,625 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 27,30,359 लोगों का टीकाकरण भी किया गया है। इसी के साथ अब तक 11,72,23,509 खुराक दी जा चुकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Coronavirus in India: more than 2 lakh cases reported in last 24 hours, 1185 new deaths were recorded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus in india, 2 lakh cases reported, last 24 hours, 1185 new deaths were recorded, covid-19, coronavirus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved