नई दिल्ली। भारत में चीन से आए 5 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए हैं। इसलिए उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चीन से प्रारंभ हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया के कई देशों में फैल गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि दुनिया के 18 से ज्यादा देशों में कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। ऐसे में कई देश चीन से लोगों को एयरलिफ्ट करा रहे हैं, भारत ने भी 647 लोगों को एयरलिफ्ट कर चीन से निकाला है। डॉक्टरों ने बताया कि चीन से आए लोगों में से 5 लोगों को सर्दी और खांसी के लक्षण दिखाई दिए हैं। ऐसे में उन 5 लोगों को दिल्ली के सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope