नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। इस बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार आवश्यक समर्थन जुटाने में विफल रही। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया, जिसके चलते यह विधेयक पास नहीं हो पाया। विधेयक के गिरने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, "17 अप्रैल देश की बहनों और लोकतंत्र के लिए काला दिन है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक बार फिर देश की बहनों को धोखा दिया, बेटियों को ठग लिया। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने विपक्ष की हर आशंका को निर्मूल साबित कर दिया था। स्पष्ट कर दिया था कि किसी राज्य के साथ कोई अन्याय और कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन महिला विरोधी विपक्ष नहीं माना।"
उन्होंने कहा कि आज केवल एक बिल ही नहीं गिरा। आज बहनों की आशाओं पर कुठाराघात हुआ। महिला विरोधी कांग्रेस और इंडी ब्लॉक ने बहनों के सशक्तीकरण के प्रयास को कुचल दिया। बहनों के सपनों को तोड़ दिया गया। उनके अरमानों को रौंद दिया। उनके अंदर की संभावनाओं को समाप्त किया और शक्ति स्वरूपा बहनों की भावनाओं को आहत किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस और इंडी ब्लॉक की सोच है - 'नारी तू केवल अबला है'। आजादी के अमृतकाल में, जब विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अपार क्षमता का उपयोग होना चाहिए था, तब विपक्ष ने उसी शक्ति को मसलकर समाप्त करने का पाप किया है। इस बिल को गिराकर कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने अपने ताबूत में अंतिम कील ठोकी है। अब बहनें सड़कों पर निकलेंगी और कांग्रेस की भविष्य की संभावनाओं को कुचल कर समाप्त कर देंगी।"
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अपना असली रंग दिखा दिया है। कांग्रेस महिला सशक्तिकरण का विरोध करती है।"
गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, "भारत के लिए एक काला दिन। महिला आरक्षण बिल को राहुल गांधी और उनके कांग्रेस गुट ने हरा दिया, जिससे महिला सशक्तिकरण पर उनका पाखंड सबके सामने आ गया। उन्होंने 'नारी शक्ति' को वह सम्मान और प्रतिनिधित्व देने से इनकार कर दिया जिसकी वह हकदार है और इस तरह लाखों भारतीय महिलाओं का अपमान किया।"
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पर बोलने के बजाय, राहुल गांधी इधर-उधर की बेतुकी कहानियों में भटक गए, ठीक वैसे ही जैसे कोई छात्र परीक्षा की कॉपी में कुछ भी लिख देता है, क्योंकि उसके पास असल में कोई जवाब नहीं होता। जब देश को एक स्पष्ट सोच की उम्मीद थी, तो उन्होंने सिर्फ भ्रम पैदा किया। जब इतिहास को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत थी, तो उन्होंने ध्यान भटकाने की कोशिश की।
शेखावत ने आगे कहा, "पूरा भारत यह सब देख रहा है। देश की महिलाएं भी यह सब देख रही हैं। राहुल गांधी की इस बचकानी राजनीति की उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और हो सकता है कि कांग्रेस महिलाओं का भरोसा फिर कभी न जीत पाए।"
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लिखा, "महिलाओं का अपमान, इंडी गठबंधन की पहचान। कांग्रेस और उसके साथी दलों ने सालों तक नारी सशक्तिकरण को सिर्फ नारे और भाषण तक सीमित रखा। जब महिलाओं को सच में अधिकार देने का समय आया, तो वही लोग विरोध में खड़े हो गए, यही इनकी राजनीति की सच्चाई है। यह विरोध केवल एक कानून का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के हक और सम्मान के खिलाफ है। साफ है कि इनके लिए महिला सशक्तिकरण नहीं, बल्कि अपनी कुर्सी और स्वार्थ ज्यादा जरूरी है। देश अब सब समझ चुका है। सरकार का विरोध करते-करते देश की संप्रभुता का विरोध करने वाले विपक्ष को देश की नारी शक्ति मुंहतोड़ जवाब देगी।"
केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "कांग्रेस, सीपीएम और उनके इंडी सहयोगियों ने हमारे देश की महिलाओं के साथ एक ऐतिहासिक विश्वासघात किया है। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के कार्यान्वयन के खिलाफ वोट करके, उन्होंने हमारी बात साबित कर दी है: परिसीमन को लेकर उनका डर फैलाना, महिलाओं को विधायिकाओं में उनका 33% राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने से रोकने का बस एक घटिया बहाना था। केरल और भारत की महिलाएं यह सब देख रही हैं, और वे इस बेहद असुरक्षित, महिला-विरोधी गठबंधन को कभी माफ नहीं करेंगी।"
--आईएएनएस
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन : मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
'बिग बॉस 19' में लोगों की साइकोलॉजी समझना था सबसे बड़ा चैलेंज : फरहाना भट्ट
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
8 साल की उम्र के बाद सना सईद ने पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट, बोलीं- अभी भी घर जैसा लगता है
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और प्रभावशाली मंत्र
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, पार्टनर लेखा वॉशिंगटन का रिएक्शन आया सामने
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत

राजस्थान: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP की जीत देशविरोधी ताकतों को युवाओं का करारा जवाब: अमित शाह
राशिफल 17 अक्टूबर: मिथुन और कन्या को मिल सकती है सफलता, जानें सभी 12 राशियों का हाल
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 17/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope