• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस का सवाल : गुजरात चुनाव में मतदान प्रतिशत आखिरी घंटे में कैसे बढ़ा ?

Congress question: How did the voting percentage in Gujarat elections increase in the last hour - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के अंतिम घंटे में गुजरात की विभिन्न सीटों पर मतदान प्रतिशत बढ़ा है। कांग्रेस पार्टी संचार प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा कि मेरे पास बड़ौदा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र संख्या 144 रावपुरा का उदाहरण है, जहां शाम पांच बजे मतदान प्रतिशत 51 फीसदी था और शाम छह बजे यह 57.68 फीसदी हो गया। 281 बूथों पर 16,000 वोटों की बढ़त, यानी एक घंटे में प्रति बूथ पर 57 वोट, मानवीय रूप से संभव नहीं है। पार्टी के संचार प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा, "इसके अलावा भी हमारे पास कई उदहारण हैं। हम अपने उम्मीदवारों से फॉर्म 17सीएस एकत्र कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गुजरात में दूसरे दौर के चुनाव के आखिरी एक घंटे में कितना प्रतिशत बढ़ा है। आपको कुछ न्यूज चैनलों के माध्यम से सूचित किया गया था कि 5 दिसंबर को गुजरात में दूसरे दौर के मतदान के आखिरी एक घंटे में वोटों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।" उन्होंने कहा, "औसतन 6.5 प्रतिशत, लेकिन आपने देखा होगा, जिन सीटों पर पिछले एक घंटे में 11.5 प्रतिशत वोट पड़े हैं। यह मानवीय रूप से असंभव है, क्योंकि औसतन प्रति वोट 60 सेकंड होना चाहिए। गुजरात में ऐसे कई पोलिंग बूथ हैं, जहां एक वोट के लिए 25 से 30 सेकंड का समय लगा है, जोकि मानवीय रूप से असंभव है। लेकिन गुजरात में ये सब हो गया।" उन्होंने कहा कि वडोदरा में कुछ सीटों पर पिछले एक घंटे में 10-12 फीसदी वोट बढ़े हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress question: How did the voting percentage in Gujarat elections increase in the last hour
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: voting percentage in gujarat elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved