नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा और खराब स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार किया। उन्होंने मंगलवार को मुंबई के बांद्रा में प्रवासियों के खिलाफ हुए बल प्रयोग पर भी नाखुशी जताई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने सवाल उठाया कि लॉकडाउन होने पर रेलवे टिकट क्यों बुक किए जा रहे थे?
उन्होंने ट्वीट किया, "गरीबों और मजदूरों को परेशानी क्यों हो रही है, उन पर विचार करके फैसले क्यों नहीं लिए जा रहे हैं, लॉकडाउन के दौरान उन्हें उनके भाग्य पर क्यों छोड़ दिया गया और टिकट क्यों बुक किए गए और विशेष ट्रेनें क्यों नहीं चलाई गईं।"
उन्होंने कहा, "प्रवासियों के पास पैसे नहीं है, उनका राशन समाप्त हो गया है। वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपने घर जाना चाहते हैं। उन्हें सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। योजना बनाकर उनकी मदद की जा सकती है। मोदीजी, मजदूर देश की रीढ़ हैं। भगवान की खातिर कृपया उनकी मदद करें।"
कांग्रेस ने मजदूरों पर बल का उपयोग किए जाने की भी आलोचना की और करुणा की अपील करते हुए कहा कि ऐसा दमन अक्षम्य है।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope