• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस, खड़गे बोले- संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्पित

Congress Celebrates 141st Foundation Day, Kharge Says Committed to Protecting the Constitution and Democracy - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी रविवार को अपना 141वां स्थापना दिवस मना रही है। 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे में स्थापित इस संगठन ने देश की आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण तक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए काम किया है। हम भारत के संविधान द्वारा गारंटीकृत राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में समान अवसर में दृढ़ विश्वास रखते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 साल का गौरवशाली इतिहास, सत्य, अहिंसा, बलिदान, संघर्ष और देशभक्ति की महान गाथा बताता है। कांग्रेस स्थापना दिवस पर हर भारतीय को मेरी शुभकामनाएं। जय हिन्द, जय कांग्रेस।" कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में लिखा, "सभी कांग्रेसजनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, देश को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं, आज जब सत्ता में बैठे लोगों द्वारा देश में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब भी हम पुरजोर तरीके से इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।"
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पोस्ट में लिखा, "सभी कांग्रेसजनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, देश को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं, आज जब सत्ता में बैठे लोगों द्वारा देश में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब भी हम पुरजोर तरीके से इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।"
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लिखा, "कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी। सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-जमां हमारा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों व कांग्रेसजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।"
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर समस्त कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 28 दिसंबर 1885 को स्थापित हमारा यह महान संगठन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख नेतृत्वकर्ता रहा और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई।
उन्होंने आगे लिखा, "महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और मौलाना आजाद जैसे महान नेताओं की प्रेरणा से आज भी कांग्रेस लोकतंत्र, समानता, धर्मनिरपेक्षता एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा करती है। आइए…!! हम सब मिलकर एक मजबूत, धर्मनिरपेक्ष, समावेशी एवं समृद्ध भारत के निर्माण हेतु संकल्प लें। जय हिंद, जय कांग्रेस।
सचिन पायलट ने एक्स पोस्ट में लिखा, "देश को आजादी दिलाने से लेकर आज के भारत में लोकतंत्र को सशक्त और समावेशी बनाए रखने तक, राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"
उन्होंने आगे लिखा, "कांग्रेस पार्टी संवैधानिक मूल्यों की रक्षा एवं लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए संकल्पबद्ध है। पार्टी किसानों के अधिकारों की सुरक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ सदैव तत्पर और समर्पित रही है। सामाजिक न्याय, समानता और मज़बूत भारत के निर्माण के लिए हमारे प्रयास और संकल्प दृढ़ हैं। जय कांग्रेस, जय भारत।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Celebrates 141st Foundation Day, Kharge Says Committed to Protecting the Constitution and Democracy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress celebrates, foundation day, kharge, committed, protecting, constitution, democracy, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved