• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कांग्रेस और आप दिल्ली में मिलकर लड़ सकते हैं चुनाव, यहां जानिए

नई दिल्ली। कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को तीन हिंदी भाषी राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों के सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार को आमंत्रित किया। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि वह जयपुर जाएंगे।

घोर विरोधी आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच राजधानी की 7 लोकसभा सीटों पर संभावित चुनावी गठबंधन को लेकर बातचीत चलने की खबरें सामने आने लगी हैं। आप सूत्रों ने बताया कि दोनों पार्टियों के मध्य बातचीत चल रही है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इसका मुख्य कारण कांग्रेस ने आप के मुख्यमंत्री को तीनों राज्यों में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेना का न्यौता देना बताया जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमारी पार्टी को आमंत्रित किया है और हमारे मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) ने मुझे पार्टी प्रतिनिधि के रूप में राजस्थान जाने के लिए अधिकृत किया है।" केजरीवाल के विश्वासपात्र संजय सिंह ने तत्काल यह भी कहा कि कांग्रेस के इस निमंत्रण में किसी तरह की राजनीति नहीं देखी जानी चाहिए। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां अगले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा के खिलाफ एकजुट हो सकती हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress and Aap can fight together in Delhi Elections, know here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, aap, fight together, delhi elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved