नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू शनिवार को यहां निर्वाचन आयोग दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने गुरुवार को राज्य में हुए मतदान के दौरान ईलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों(ईवीएम) में गड़बड़ी के बारे में शिकायत की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों के लिए एक दिन पहले हुए मतदान के दौरान कुछ ईवीएम में खराबी आ गई थी, जिसके कारण मतदान प्रभावित हुआ था। इसे लेकर नायडू ने निर्वाचन आयोग से नाराजगी जताई और उन्होंने इसे एक बड़ा चुनावी फरेब बताया।
चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से हस्तक्षेप कर रही है। हमने पहले भी ईवीएम के खिलाफ शिकायत की है। चुनाव आयोग एक स्वायत्त निकाय है लेकिन वे मोदी के निर्देशों पर काम कर रहे हैं। आंध्र में अधिकारियों का स्थानांतरण अनुचित है।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope