• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नई दिल्ली दौरा,केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से की मुलाकात

Chief Minister Bhajanlal Sharma visits New Delhi; meets Union Education Minister Pralhad Joshi and Union Minister of Jal Shakti C. R. Patil - Jaipur News in Hindi

-जल परियोजनाओं, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, रोजगार सहित विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात कर महत्वपूर्ण परियोजनाओं और विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात के दौरान प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार, प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान इन क्षेत्रों में केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट कर यमुना जल समझौता, किशाऊ बहुद्देशीय परियोजना, राम जलसेतु लिंक परियोजना और नर्मदा परियोजना के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने प्रदेश में जल प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विषयों पर सार्थक विस्तृत चर्चा भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से ऊर्जा, शिक्षा, जल उपलब्धता, सिंचाई आदि के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों पर केन्द्रित होकर कार्य किया जा रहा है ताकि विकसित भारत-विकसित राजस्थान का संकल्प साकार हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister Bhajanlal Sharma visits New Delhi; meets Union Education Minister Pralhad Joshi and Union Minister of Jal Shakti C. R. Patil
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhajan lal sharma, rajasthan chief minister, prahlad joshi, c r patil, rajasthan development, yamuna water agreement, ram jal setu link project, kishau multipurpose project, renewable energy, education, irrigation, employment opportunities, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved