• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीजेपी ने नगर निगमों का फंड रोके जाने पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

BJP protests against Kejriwal government on block funding of municipal corporations - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली के तीनों नगर निगमों का फंड रोके जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इस प्रदर्शन में तीनों निगमों के भाजपा पार्षदों ने भाग लिया। भाजपा नेताओं ने सिविक सेंटर से दिल्ली सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकट में निगम के कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया, फिर भी उन्हें वेतन के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है। निगमों के स्वास्थ कर्मी हों या शिक्षक सभी ने मार्च से अब तक कोरोना काल में रात दिन काम कर करोड़ों लोगों तक भोजन एवं दवाएं पहुंचाने का काम किया है, पर आज वह धरना आंदोलन करने को मजबूर हैं।

उन्होंने आंकड़ों के जरिए बताया कि पूर्वी दिल्ली निगम को 1677 करोड़ में से 157 करोड़, दक्षिण दिल्ली नगर निगम को 893 करोड़ में से 232 करोड़ और उत्तरी निगम को 1568 करोड़ में से 612 करोड़ रुपए ही मिला है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल सरकार ने एमसीडी के फंड को आगामी कुछ दिनों में जारी नहीं किया तो, ये आंदोलन और बड़ा होगा। नगर निगम के कर्मचारियों और प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने के लिए हम सड़क पर उतरेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के कारण केजरीवाल सरकार नगर निगमों को फंड नहीं दे रही, दिल्ली को गंदा शहर बता सफाईकर्मियों का अपमान कर रही है, दिल्ली के रखरखाव में बाधक बन रही है। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए केजरीवाल सरकार ने सभी निगमों के कुल बकाया में से अब तक 26 प्रतिशत से भी कम फंड दिया है।

--आईएएएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP protests against Kejriwal government on block funding of municipal corporations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp protests, kejriwal government, block funding, municipal corporations, new delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved