• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary and Vijay Sinha met Prime Minister Modi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी से बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मुलाकात सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई। मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को विशेष तौर पर धन्यवाद कहा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री को राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों से भी अवगत कराया।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में सरकार के पास पूर्ण बहुमत है। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का यह पहला दिल्ली दौरा है।
इससे एक दिन पहले रविवार को चौधरी और सिन्हा दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार भाजपा के प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से भी मुलाकात की थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary and Vijay Sinha met Prime Minister Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samrat chaudhary, vijay sinha, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved