• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने की अमित शाह, राजनाथ सिंह से मुलाकात

Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary and Vijay Sinha met Amit Shah, Rajnath Singh - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार भाजपा के प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात कर बिहार के राजनीतिक हालात, एनडीए गठबंधन सरकार,आगामी लोकसभा और राज्यसभा चुनाव सहित संगठनात्मक विषयों से जुड़े अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की यह पहली दिल्ली यात्रा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मुलाकात को बिहार की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।
शाह के साथ लगभग एक घंटे तक चली मुलाकात में दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उन्हें बिहार के ताजा राजनीतिक हालात से अवगत कराया और साथ ही उन्हें बिहार विधान सभा के आगामी सत्र को लेकर भी जानकारी दी।
हालांकि बताया जा रहा है कि इस अहम मुलाकात में नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार,आगामी लोकसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों के साथ-साथ राज्य में एनडीए गठबंधन की मजबूती, तेजस्वी यादव के दावे को देखते हुए नीतीश सरकार के पास बहुमत होने और आगामी राज्य सभा चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा हुई।
शाह के साथ मुलाकात करने से पहले चौधरी और सिन्हा दोनों ही उपमुख्यमंत्रियों ने बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से भी मुलाकात की। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।
तीनों नेताओं से मुलाकात के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि उन्हें शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है और राज्य में एनडीए सरकार युवाओं को रोजगार देने, कानून व्यवस्था ठीक करने और बिहार में फिर से सुशासन स्थापित करने सहित अपने तमाम वादे पूरे करेंगी।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि प्रक्रिया चल रही है और विस्तार होगा।
वहीं शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने बिहार में यथाशीघ्र ही नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का दावा करते हुए बताया कि आला नेताओं से उन्हें जनता से 2020 में किए गए वादे को पूरा करने के लिए जुट जाने का निर्देश मिला है। दोनों नेताओं ने बिहार में फिर से सुशासन स्थापित करने और युवाओं को रोजगार देने सहित कई प्राथमिकताओं को गिनाते हुए आरजेडी और लालू यादव परिवार की जमकर आलोचना भी की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Deputy CM Samrat Chaudhary and Vijay Sinha met Amit Shah, Rajnath Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, bihar, deputy chief minister samrat chaudhary, vijay sinha, union home minister, amit shah, defense minister rajnath singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved