• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भूपेंद्र सिंह को मिली यूपी भाजपा की कमान, राजीव भट्टाचार्य को बनाया गया त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष

Bhupendra Singh got the command of UP BJP, Rajiv Bhattacharya was made Tripura BJP President - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । पूर्व से मुख्यमंत्री और पश्चिम से प्रदेश अध्यक्ष के फॉर्मूले पर चलते हुए भाजपा ने योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इसके साथ ही त्रिपुरा संगठन का चेहरा बदलते हुए भाजपा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

2024 के लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश में भाजपा ने यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह को यूपी भाजपा का अध्यक्ष बना दिया है। बुधवार को सिंह ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

त्रिपुरा में सरकार का चेहरा बदलने वाली भाजपा ने अब पार्टी के चेहरे में भी बदलाव करते हुए राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bhupendra Singh got the command of UP BJP, Rajiv Bhattacharya was made Tripura BJP President
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhupendra singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved