नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को देश के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि अगर भाजपा 2019 में फिर सत्ता में आएगी तो वह चुनावों से छुटकारा पाने के लिए संविधान में परिवर्तन करेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि एकजुट होना और देश को बचाना वक्त की मांग है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्यों को घर-घर जाकर भाजपा की योजना का पर्दाफाश करना चाहिए।
आप नेता गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली में कांग्रेस की कोई मौजूदगी नहीं है। सिर्फ आप आने वाले चुनावों में भाजपा को शिकस्त देने में समर्थ है।
केजरीवाल ने भाजपा के शासन की तुलना हिटलर के शासन से की।
उन्होंने कहा, "मोदी-शाह की जोड़ी देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। शाह ने हाल ही में एक रैली में एलान किया कि अगर भाजपा 2019 में जीतेगी तो वे अगले 50 साल तक सत्ता में बने रहेंगे। यह भाजपा की योजना का हिस्सा है।"
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope