नई दिल्ली। आम आदमी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नई शुरूआत करते हुए दिल्ली के लोगों को नई सौगात दे रहे है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घर-घर तक सेवा पहुंचाए जाने की योजना के लागू होने की तारीख का ऐलान कर दिया। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस, विवाह प्रमाणपत्र और राशन कार्ड समेत विभिन्न सरकारी सेवाएं दिल्लीवासियों को 10 सितम्बर से उनके घरों पर ही मिलने लगेगी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर यह घोषणा की। केजरीवाल ने इसे ‘शासन में क्रांति’ बताया जो ‘भ्रष्टाचार के लिए एक बड़ा प्रहार’ होगा। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस साल की शुरूआत में सेवाओं को लोगों के घर घर तक पहुंचाने का प्रस्ताव रखा था और उपराज्यपाल अनिल बैजल पर इसे रोके जाने का आरोप लगाया था।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। शासन में यह एक क्रांति है। भ्रष्टाचार के लिए एक झटका है। लोगों के लिए सुपर सुविधा। दुनिया में कहीं भी ऐसा पहली बार हो रहा है। 10 सितम्बर से शुरूआत होगी।’ आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह सेवा सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कहीं नहीं है।
बता दें कि इसके तहत उपभोक्ता प्रत्येक सेवा के लिए 50 रुपए देकर घर पर ही विवाह, जाति, मूल निवास और आय प्रमाण पत्र के अतिरिक्त नए जल कनेक्शन और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ अन्य सेवाओं का लाभ ले सकता है। यह सेवा उपभोक्ता की सुविधानुसार सुबह के नौ बजे से रात के नौ बजे तक दी जाएगी।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope