• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर वर्कशॉप में पुराना किला पर देश भर से जुटे कलाकार

Artists from all over the country gathered at the Purana Qila in the Vikas Bharat Brand Ambassador Workshop. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली,। विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर के तहत रविवार को देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुराना किला पर आर्टिस्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया, इसमें अलग-अलग राज्यों से कलाकारों ने हिस्सा लिया। बुजुर्ग, युवा और बच्चेे भी इस वर्कशॉप का हिस्सा बने। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल से कलाकार यहां आए हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की तरफ से यह अच्छी पहल है। इतने बड़े मंच पर छोटे-बड़े सभी कलाकारों को एक साथ लाया गया है। उनका कहना है कि 2047 तक देश को विकसित बनाने में कला की अहम भूमिक होगी। पहले कलाकारों को इस तरह का मौका नहीं मिलता था, लेकिन आज एक सरकारी आयोजन किसी भी निजी आयोजन से बड़ा होता है।पुराना किला पर सुबह से ही बड़ी संख्या में कलाकार पहुंच रहे हैं। छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विकसित भारत ब्रांड एंबेसडर आर्टिस्ट वर्कशॉप में पहुंचे हैं।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Artists from all over the country gathered at the Purana Qila in the Vikas Bharat Brand Ambassador Workshop.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vikas bharat brand ambassador, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved