• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अमित शाह बोले,मंत्री अकबर पर लगे अरोपों को जांचने की जरूरत

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वे विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लगे आरोपों की जांच की जरूरत है। अकबर कई महिला पत्रकारों के यौन उत्पीडऩ के आरोपों का सामना कर रहे हैं। शाह ने ईटीवी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि किसी चीज पर यूं ही टिप्पणी करना बहुत मुश्किल है, जो एक वेबसाइट पर छपा हो। कोई भी एक वेबसाइट पर कुछ भी डाल सकता है। इसलिए इसकी जांच की जरूरत है। चाहे वह सच हो या झूठ या फिर इस तरह की घटना हुई हो या नहीं।

उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि क्या यह वही व्यक्तिहै, जिसने आरोप लगाए हैं और जिसने इसे सोशल मीडिया पर डाला है। इन सभी चीजों को देखा जाएगा। और एक बार ऐसा करने के बाद हम इसके बारे में जरूर सोचेंगे (अकबर पर कार्रवाई)।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amit Shah said, Need to know the allegations on Minister Akbar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amit shah, minister mj akbar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved