• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूएई से इंटरपोल के जरिए आदित्य जैन उर्फ टोनी को भारत लाया गया, राजस्थान में जबरन वसूली के मामलों में था वांछित

Aditya Jain alias Tony brought to India from UAE through Interpol, wanted in extortion cases in Rajasthan - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। सीबीआई ने इंटरपोल चैनलों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट के सहयोगी आदित्य जैन की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापसी का सफल समन्वय किया है। आदित्य जैन राजस्थान पुलिस को कई संगीन मामलों में वांछित था, जिनमें व्यापारियों से वीओआईपी कॉल्स के जरिए की गई जबरन वसूली प्रमुख है। सीबीआई की अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू) ने एनसीबी-अबू धाबी और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर 4 अप्रैल 2025 को इस रेड नोटिस व्यक्ति को भारत लाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्थान पुलिस की एक विशेष एस्कॉर्ट टीम जैन को लेकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। आदित्य जैन के खिलाफ थाना कुचामन सिटी, जिला डीडवाना, राजस्थान में अपराध संख्या 401/2024 के तहत मामला दर्ज है। आरोप है कि वह व्हाट्सएप और सिग्नल जैसे ऐप्स के जरिए अमीर व्यापारियों से जबरन वसूली करता था। इनकार की स्थिति में गिरोह के सदस्य लक्षित परिवारों पर गोलीबारी जैसी हिंसक कार्रवाई को अंजाम देते थे।
सीबीआई ने राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर 18 फरवरी 2025 को इंटरपोल के माध्यम से जैन के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था। इस नोटिस के आधार पर दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उसकी तलाश और गिरफ्तारी में सहयोग के लिए सतर्क किया गया।
गौरतलब है कि सीबीआई, भारत में इंटरपोल की राष्ट्रीय केंद्रीय इकाई के रूप में कार्य करती है और भारतपोल के माध्यम से देश की विभिन्न एजेंसियों को इंटरपोल सहयोग उपलब्ध कराती है। पिछले कुछ वर्षों में इसी माध्यम से 100 से अधिक वांछित अपराधियों को भारत लाया जा चुका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aditya Jain alias Tony brought to India from UAE through Interpol, wanted in extortion cases in Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aditya jain, alias, tony, uae, interpol, wanted, extortion, cases, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved