• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अस्पताल की जर्जर इमारत में इलाज को लेकर 'आप' ने भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

AAP lodged complaint against BJP leaders for treatment in dilapidated hospital building - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी 'आप' ने भाजपा नेताओं के खिलाफ उत्तरी एमसीडी के राजन बाबू अस्पताल की कथित जर्जर इमारत के बावजूद मरीजों का इलाज जारी रखने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। आप के उत्तर एमसीडी नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल ने कहा, 'उत्तर एमसीडी के राजन बाबू अस्पताल की बिगड़ती हालत के बावजूद मरीजों का इलाज जारी रखने को लेकर भाजपा नेताओं के खिलाफ मुखर्जी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।' उन्होंने आगे कहा कि प्राथमिकी में सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, साथ ही जर्जर ढांचे को तत्काल खाली कराने की मांग की गई है। गुरुवार की सुबह, कालकाजी विधायक आतिशी ने ट्विटर पर अस्पताल का एक वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की थीं और कहा था कि मरीजों का कथित तौर पर एक खतरनाक जर्जर इमारत में इलाज किया जा रहा है जो किसी भी दिन गिर सकती है। आतिशी और गोयल दोनों ने दावा किया कि पूरे अस्पताल में लिखा है कि यह ढांचा खतरनाक है।
निरीक्षण के बाद गोयल ने कहा, "इमारत के असुरक्षित प्रमाणित होने के बावजूद लगातार इलाज जारी रखना न केवल निगम के दिशा-निर्देशों की अनदेखी है, बल्कि मरीजों और कर्मियों के जीवन को भी खतरे में डाल रहा है।"
आतिशी ने गुरुवार सुबह कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एमसीडी ने दिल्ली के लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया है।
इसके जवाब में, भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि अस्पताल में मरीज अपने इलाज से संतुष्ट हैं, जबकि भाजपा के अन्य सदस्यों ने दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक में से एक का स्क्रीनग्रैब जर्जर हालत में पोस्ट किया है।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के तहत आने वाले, जीटीबी नगर में राजन बाबू इंस्टीट्यूट ऑफ पल्मोनरी मेडिसिन एंड ट्यूबरकुलोसिस (आरबीआईपीएमटी) को 2017 में एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AAP lodged complaint against BJP leaders for treatment in dilapidated hospital building
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hospital dilapidated building, treatment, complaint filed against aap, bjp leaders, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved