• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेपाल हिंसा के बीच जेल से फरार 72 कैदी गिरफ्तार, SSB ने बढ़ाई चौकसी

72 prisoners who escaped from jail amid Nepal violence arrested, SSB increased vigilance - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन-जी युवाओं के बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध-प्रदर्शन की आड़ में जेल से फरार हुए कैदियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अब तक 72 कैदियों को भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो कैदियों को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी का सटीक स्थान अभी सामने नहीं आया है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, ये सभी कैदी नेपाल में हालात बिगड़ने के दौरान जेल से भाग निकले थे और भारत-नेपाल सीमा पार करने की फिराक में थे। सुरक्षा बलों ने सीमा पर तैनात चौकियों से उन्हें पकड़ लिया। अधिकारियों का कहना है कि नेपाल की जेलों से भागे कैदियों की संख्या अब तक करीब 13 हजार से अधिक हो चुकी है, जो भारत की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती पैदा कर सकती है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने गश्त और निगरानी को और कड़ा कर दिया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है। आपको बताते चलें, चार सितंबर को नेपाली सरकार ने देश में सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया था। इसके विरोध में जेन-जी ने सड़क पर उतरकर सरकार के इस फैसले का विरोध किया। युवाओं ने सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ भी विरोध किया। इस वजह से नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सहित कई मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। दूसरी तरफ, जेन-जी युवाओं का कहना है कि नेपाल जब तक भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं हो जाता है, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।
इसी बीच, नेपाल के युवाओं के विरोध प्रदर्शन की वजह से अब वहां पर स्थिति हिंसात्मक हो चुकी है। इसी को देखते हुए अब यह वैश्विक मंच पर भी चर्चा का विषय बन गया है।
भारत सरकार ने भी नेपाल में बनी अराजक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बयान जारी किया और कहा कि हमने वहां की स्थिति पर करीब से नजर बनाकर रखी है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वहां पर रहे हमारे भारतीय नागरिकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। सभी वहां पर सकुशल रहे।
इसके अलावा, भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने निर्देश में वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों से अपील की है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक सभी अपने घरों पर ही रहें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-72 prisoners who escaped from jail amid Nepal violence arrested, SSB increased vigilance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ssb, jail, nepal violence, nepal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved