• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उबर बाइक राइड के दौरान महिला से छेड़छाड़, शोर मचाने पर चालक फरार

Woman Molested During Uber Bike Ride; Driver Flees After She Raises Alarm - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में उबर बाइक से सफर कर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, 12 मार्च को दोपहर करीब 1:28 बजे महिला ने रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट जाने के लिए उबर बाइक बुक की थी। ऐप पर बाइक चालक का नाम सचिन दिखाई दे रहा था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर बाद चालक की हरकतें संदिग्ध लगने लगीं। पीड़िता का आरोप है कि बाइक पर बैठने के कुछ समय बाद ही चालक बार-बार उसे गलत तरीके से छूने लगा। पहले तो महिला ने इसे नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब हरकतें बढ़ने लगीं तो उसने इसका विरोध किया। विरोध करने पर चालक ने बाइक तेज रफ्तार से चलानी शुरू कर दी और अचानक ब्रेक लगाने लगा। इससे महिला घबरा गई और उसे अपनी सुरक्षा को लेकर डर लगने लगा।
महिला ने जब बाइक रोकने के लिए कहा तो आरोप है कि चालक ने उसे पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। इतना ही नहीं, उसने महिला को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि चालक उसे तय रास्ते से हटाकर दूसरी दिशा में ले जाने लगा, जिससे वह और ज्यादा डर गई।
डरी हुई महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसने चालक से बाइक रोकने के लिए कहा और यहां तक कि चलती बाइक से कूदने की बात भी कह दी। इसके बाद आरोपी उसे पीतमपुरा इलाके में एफ-यू ब्लॉक स्थित सर्वोदय विद्यालय के बाहर छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद रोहिणी जिले के के.एन. काटजू थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Woman Molested During Uber Bike Ride; Driver Flees After She Raises Alarm
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uber, molested, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved