नई दिल्ली। एआईएडीएमके के पार्टी सिंबल दोबारा दिलवाने के लिए शशिकला के भतीजे दिनाकरण से 60 करोड रुपए की डील करने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर उसकी गर्लफ्रेंड कई लोगों को चूना लगाकर कई सौ करोड की ठगी कर चुके हैं। सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में हैं। सुकेश की गर्लफ्रेंड साउथ फिल्मों की अभिनेत्री है। सुकेश की गर्लफ्रेंड का नाम लीना मारिया है। दोनों मिलकर लोगों से कई सौ करोड की ठगी कर चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों अपने महंगे शौक पूरे के लिए लोगों से ठगी करते रहे। लीना मारिया को महंगी कारों का शौक है।
लीना के पास महंगी कारों का पूरा काफिला है। इन लोगों ने सिर्फ आम इंसानों को ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय बैंकों को भी चूना लगाया है। लीना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ठगी का काम करती है। लीना मारिया टॉलीवुड में काम कर चुकी है और अब बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी कर रही है। दिल्ली और चेन्नई पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन कर 27 मई 2013 को लीना को गिरफ्तार किया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लीना और उसका ब्वॉयफ्रेंड सुकेश दोनों लाल बत्ती या महंगी कारों में बिजनेसमैन से लेकर सरकारी बैंक के अफसरों से मिलते। ब्वॉयफ्रेंड डील करता और गर्लफ्रेंड अपनी दिलकश अदाओं से उनको अंजाम तक ले जाने में मदद करती। लीना की मुलाकात सुकेश से वर्ष 2011 में हुई। मारिया 2011 में दुबई से पढाई पूरी कर मॉडलिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने मुंबई पहुंची थी।
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope