• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंडावली पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद

Mandawali Police Arrest Chain Snatching Accused, Recover Gold Chain and Stolen Motorcycle - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग के एक मामले को सुलझाते हुए 22 वर्षीय आरोपी लव कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार मंडावली थाने में चेन स्नैचिंग की घटना के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम की मुलाकात शिकायतकर्ता श्याम गुप्ता से हुई। उन्होंने बताया कि उनकी मां सुबह मंदिर गई थीं। करीब सात बजे घर लौटते समय एक अज्ञात बदमाश ने घर के प्रवेश द्वार के पास उनकी सोने की चेन छीन ली और अपने साथी के साथ लाल रंग की मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर मंडावली थाने में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की जांच के लिए मंडावली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल मलिक की देखरेख और मयूर विहार सब-डिवीजन के एसीपी योगेश मल्होत्रा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम में एसआई विश्वेंद्र, हेड कांस्टेबल दीपक, हेड कांस्टेबल इमरान, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल फिरोज शामिल थे।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसके अलावा तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया गया।
लगातार जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अक्षरधाम के पास लव कुमार को पकड़ लिया। वह उत्तर प्रदेश के शामली जिले के खानपुर कलां का निवासी है। गिरफ्तारी के समय वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर घूम रहा था। उसका साथी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जांच में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसका संबंध दक्षिण रोहिणी थाने में 20 जुलाई 2026 को दर्ज ई-एफआईआर से पाया गया। पुलिस ने छीनी गई सोने की चेन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी की अन्य आपराधिक वारदातों में संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mandawali Police Arrest Chain Snatching Accused, Recover Gold Chain and Stolen Motorcycle
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mandawali police, chain snatching, crime news in hindi, crime news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved