• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

RLDA ने साइट इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन, सैलरी 76 हजार रुपए

RLDA has announced recruitment for the post of Site Engineer, selection will be done without examination, salary will be Rs 76 thousand - Delhi News in Hindi

करियर डेस्क। नईदिल्ली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर हैं। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने साइट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 40 पदों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भरा जाएगा। इसमें सिविल इंजीनियरिंग के 30 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 10 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर में विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मई 2026 निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण और योग्यताः
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बी.ई./बी.टेक (B.E./B.Tech) की डिग्री होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 50 प्रतिशत है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए, जो निर्माण (Construction), डेवलपमेंट, इलेक्ट्रिकल सिस्टम या एमईपी (Mechanical, Electrical, Plumbing) से संबंधित क्षेत्रों में हो।
आयु सीमाः
आयु सीमा की बात करें तो 22 मई 2026 तक अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
सैलरी और चयन प्रक्रियाः
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 76,000 रुपये का समेकित वेतन (Consolidated Salary) दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी, जिसके बाद इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification) किया जाएगा। मेरिट तैयार करते समय उम्मीदवार की पिछली सैलरी, कार्य अनुभव और शैक्षणिक प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाएगा। M.Tech डिग्री रखने वाले या रेलवे, सार्वजनिक उपक्रम (PSU) या सरकारी विभाग में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त वेटेज मिलेगा। इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
आवेदन भरते समय यह रखें सावधानीः
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें और सभी जानकारी सही तरीके से भरें, क्योंकि अधूरे या गलत आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। यह भर्ती इंजीनियरिंग क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, खासकर उन लोगों के लिए जो रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम करने की इच्छा रखते हैं।
आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म RLDA की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा और इसे ब्लॉक लेटर्स में नीले बॉल पेन से भरना होगा। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित (Self-attested) कॉपी संलग्न कर निर्धारित पते पर डाक या स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा। आवेदन की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि दस्तावेज सत्यापन के समय इसकी आवश्यकता होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RLDA has announced recruitment for the post of Site Engineer, selection will be done without examination, salary will be Rs 76 thousand
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, career, desk, rail, land, development, authority, rlda, recruitment, notification, 2026, site, engineers, contract, jobs, civil, engineering, electrical, government, sector, vacancy, careers, 40, positions, railway, application, news, career news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved