• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वैन बनाने की सबसे बड़ी कंपनी मारूति ने ईको का स्टार एडिशन किया लॉन्च

Maruti, the largest van manufacturing company, launched the Star Edition of Eeco - Delhi News in Hindi

ऑटो डेस्क। नईदिल्ली भारत में वैन बनाने की सबसे बड़ी कंपनी वर्तमान में मारूति सुजुकी है। इसका फायदा उठाते हुए बाजार में एकतरफा वैन में राज करने वाली कंपनी मारूति सुजुकी की ईको में स्टार एडिशन लान्च किया गया है। वर्तमान में ईको की हर महीने लगभग 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकती हैं। मार्च 2026 में मारूति ने ईको की 11,333 यूनिट्स बेची थीं।
ईको स्टार एडिशन की कीमत गाड़ी की असली कीमत से 19,999 रुपए ज्यादा रखी गई है। खास बात यह है कि मारूति ने पहले भी स्टार एडिशन पेश किया था जिसकी कीमत 37,000 रुपये थी। अब इसे घटाकर 19,999 रुपये कर दिया गया है जिससे यह ग्राहकों के लिए और भी बेहतर विकल्प बन सके।
यह एडिशन दो रंगों में उपलब्ध है- मैटेलिक ब्लू और मेटैलिक ग्लिसनिंग ग्रे। सिर्फ स्टार एडिशन में ही गाड़ी के आगे और पीछे के हिस्से में बॉडी के रंग वाले बंपर दिए गए हैं। इसकी वजह से यह गाड़ी बिना स्टार एडिशन वाले मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम और शानदार दिखती है। ईको स्टार एडिशन के साथ कुल 18 एक्सेसरीज दे रही है।
इसमें पीछे की तरफ स्पॉइलर, फॉग लैंप और चारों तरफ खास गर्निश, इंटीरियर स्टाइलिंग किट और नए सीट कवर, स्टाइलिश व्हील कवर और क्रोम वाला लोगो, दरवाजों के लिए वाइजर और मड फ्लैप सेट। कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि स्टार एडिशन का यह एक्सेसरीज बंडल ईको के सभी वेरिएंट्स के साथ खरीदा जा सकता है या नहीं।
पुराने मालिकों के लिए जानकारीः
क्या पुराने Eeco मालिक भी 19,999 रुपए देकर स्टार एडिशन वाला सामान लगवा सकते हैं इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। Maruti Suzuki Eeco की एक्स-शोरूम कीमत 5.21 लाख रुपए से लेकर 6.36 लाख रुपए के बीच है। यह पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों में आती है। दोनों में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 81bhp की पावर और 105.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
ईको का यह है माइलेजः
ईको के माइलेज की बात करें तो पेट्रोल पर 19.71kmpl तो वहीं CNG पर 26.78kmpl तक का माइलेज मिलता है। इसमें आसानी से चढ़ने और उतरने के लिए हाथ से खिसकने वाले दरवाजे दिए गए हैं। यह गाड़ी लैडर फ्रेम चेसिस पर बनी है और इसमें पीछे के पहियों से चलने वाला (RWD) सिस्टम मिलता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Maruti, the largest van manufacturing company, launched the Star Edition of Eeco
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maruti suzuki eeco star edition, van market leader, new car launch, commercial vehicle, maruti suzuki india, automobile news, new delhi, auto desk, auto news in hindi, auto news india, latest automobile photos, latest auto news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

ऑटोमोबाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved