रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि राहुल कांग्रेस के सबसे क्षमतावान नेता हैं। उनके नेतृत्व पर कभी भी उंगली नहीं उठाई गई। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी को भी चुनौती मिली, मगर कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी को कभी भी चुनौती नहीं मिली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल से इस्तीफा वापस लेने की मांग करने वालों में से एक बघेल ने राहुल गांधी को ऊर्जावान, क्षमतावान नेता करार दिया। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनके करीबियों को पार्टी में किनारे किए जाने और राहुल टीम की उपेक्षा का आरोप लगाए जाने के सवाल पर बघेल ने कहा, ऐसा नहीं है, लोकसभा चुनाव में हारने के बाद भी किसी नेता और कार्यकर्ता ने राहुल गांधी पर उंगली नहीं उठाई।
इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी को भी पार्टी में चुनौती मिली, मगर राहुल गांधी को कांग्रेस के भीतर चुनौती नहीं मिली। राहुलजी शुरू से मेहनत कर रहे हैं। यह अलग बात है कि, जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। बघेल अब भी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि, हम तो अभी भी कहते हैं कि, उनको अध्यक्ष बनना चाहिए।
मुंबई पुलिस ने गुजरात में ड्रग्स फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 1,026 करोड़ की ड्रग्स जब्त
आईटीबीपी बस दुर्घटना में 7 सुरक्षाकर्मी की मौत, 32 घायल
नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 31 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ, मंत्रियों के विभागों की देखें लिस्ट
Daily Horoscope