रायपुर । पिछले 10 महीनों में चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर उठे सवालों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंह देव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, "यह सुनकर अब हैरानी नहीं होती क्योंकि चुनाव आयोग ऐसा काम करता हुआ दिख रहा था जैसे उसने अपनी आंखें बंद कर ली हों या फिर पूरे सिस्टम को खत्म करने के लिए बहुत सोची-समझी चाल चल रहा हो। यह मनमानी जैसा काम है।"
दरअसल, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है। दोनों चुनाव आयुक्तों का कहना है कि उन्हें कई महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी नहीं दी गई। यह पूरा विवाद स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) से जुड़ा हुआ है, जिसके तहत 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए हैं।
इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा, "तथ्य यह साफ करते हैं कि सरकार ने 2023 में चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर जो नए नियम बनाए हैं, उनमें एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्तों का प्रावधान है। वे 'बराबर वालों में सबसे आगे' यानी फर्स्ट अमंग इक्वल्स की स्थिति में होंगे। जहां तक हो सके, वे आम सहमति से काम करेंगे। अगर आम सहमति नहीं बन पाती है तो वोट के आधार पर फैसले लिए जाएंगे। लेकिन किसी भी हालत में आम सहमति के बिना कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। जहां मतभेद होता है, वहां तीन में से दो के वोट से फैसला लिया जाएगा। इसका मतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के पास ऐसी कोई स्थिति नहीं है कि वह अकेले फैसले ले सके या उसके फैसले को ज्यादा अहमियत दी जाए। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे में यह बहुत गंभीर बात है कि 10 महीनों में 14 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें दो चुनाव आयुक्त साफ तौर पर कह रहे हैं कि लिए गए फैसलों पर उनसे कोई सलाह नहीं ली गई और उन्हें जानकारी तक नहीं दी गई।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सिंह देव ने आगे कहा कि चुनाव आयुक्तों ने एक और चिंताजनक बात कही है कि चुनाव आयोग का आईटी विभाग और आईटी सेल धीरे-धीरे सारी जानकारियों को सेंट्रलाइज कर रहा है। जो विकेंद्रीकृत प्रक्रिया आजादी के बाद से चुनाव आयोग में चली आ रही थी, वह अब ध्वस्त होने की कगार पर है। नीचे के अधिकारी अगर कोई जानकारी मांगते हैं तो ऊपर से ब्लॉक कर दिया जाता है कि जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों ने सवाल उठाया है कि बंगाल से जुड़े मामले में चुनाव आयोग किसकी सहमति से ट्रिब्यूनल के सामने अपील करने गया। यह मामला कभी चुनाव आयोग की तीनों सदस्यों वाली टीम के सामने आया ही नहीं तो अपील में जाने का फैसला किसने लिया।
उन्होंने कहा कि इन 14 मामलों में इसी तरह की गंभीर बातें सामने आ रही हैं। चुनाव आयुक्तों का कहना है कि चुनाव आयोग के नाम पर आदेश जारी किए गए और जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी ही नहीं थी। तो ये आदेश कैसे और किसके कहने पर जारी किए गए।
सिंह देव ने कहा कि ये बेहद गंभीर मामले हैं जो साफ तौर पर दिखाते हैं कि चुनाव आयोग में जो कुछ हो रहा था, वह सही नहीं था। इन दो चुनाव आयुक्तों ने दो-तीन बार प्रधान सचिव और कैबिनेट सचिव के पास जाकर अपनी चिंताएं रखीं कि चीजें ठीक से नहीं चल रही हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों के अनुसार फॉर्म 6बी में किए गए बदलाव गैर-कानूनी थे। फॉर्म 6बी को सभी से भरने के लिए मजबूर किया गया और उसमें जो जानकारी देना वैकल्पिक थी, उसे वैकल्पिक नहीं दर्शाया गया। उसे अनिवार्य मानकर सारी जानकारी ली गई और फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की गई। पूरी वोटर लिस्ट को ध्वस्त करने के बाद जो नई वोटर लिस्ट पूरे देश में बनी है, फॉर्म फॉर्म 6बी भरवाकर जो मतदाता सूची तैयार की गई है, उसी को चुनाव आयुक्त गैर-कानूनी और अवैध बता रहे हैं। इससे बड़ी बात क्या हो सकती है कि पूरी प्रक्रिया पर, संपूर्ण एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहा है।
दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (एलएसआर) ने छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार की क्लास को ऑफलाइन से ऑनलाइन मोड में कर दिया है। इस फैसले पर टी.एस. सिंह देव ने कहा कि व्यवस्था देखने वालों को तत्काल बदलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां प्रावधान तो नहीं है कि पांच साल से पहले चुनाव से पहले सरकार को बदला जाए, लेकिन अगर परिस्थितियां ऐसी हैं कि आप समाज की देखरेख ही नहीं कर सकते तो आपको पद छोड़ देना चाहिए। अगर नैतिकता बची है तो इस्तीफा दे देना चाहिए। जब आप काम ही नहीं कर पा रहे हैं तो पद पर क्यों हैं।
उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में अगर यह स्थिति है कि बच्चियां इस डर से कॉलेज नहीं जा पा रही हैं कि उनके साथ दुर्व्यवहार या दुराचार हो जाएगा तो यह बेहद चिंताजनक है। सभी मानते हैं कि ऑनलाइन क्लास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती। मजबूरी में ऑनलाइन क्लास की जा सकती है, लेकिन उन्होंने कई छात्रों से बात की है और उनका कहना है कि क्लास में जो पढ़ाई होती है, वह ऑनलाइन में कभी नहीं हो पाती। आप न केवल उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता पर असर डाल रहे हैं, बल्कि यह भी स्वीकार कर रहे हैं कि आप देश की राजधानी को नहीं संभाल सकते।
बिहार के जमुई मामले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि बिहार-यूपी का हर यादव उनका भाई है, तो उन्हीं भाइयों में से कुछ भाइयों ने जमुई में लड़की छेड़कर वीडियो बनाया था ताकि सरकार को बदनाम किया जा सके, इस पर टी.एस. सिंह देव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
सिंह देव ने कहा, "यादव यदुवंशी हैं, भगवान कृष्ण के साथी हैं। आप तो भगवान कृष्ण का नाम लेकर उन्हें भी इसमें घसीट रहे हैं। अगर सभी यादव ऐसे हैं तो भगवान कृष्ण के बारे में क्या कहेंगे? भगवान कृष्ण यदुवंश से हैं। क्या आप ऐसा सोचते हैं? ये लोग देश चला रहे हैं। अगर यह समझ की कमी या अक्ल की कमी नहीं है तो क्या है?"
उन्होंने कहा कि यह कहकर कि यादव ऐसे होते हैं, आप मामले को सीधे भगवान कृष्ण तक ले जा रहे हैं। आप क्या कह रहे हैं? हमें कैसा समय देखना पड़ रहा है कि ऐसी सोच वाले लोगों को देश चलाने का मौका मिला है।
--आईएएनएस
4 अक्टूबर 2026 पंचांग: आश्विन कृष्ण नवमी पर बन रहे हैं ये शुभ-अशुभ योग, जानें सूर्य-चंद्रमा की चाल
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
पौड़ी गढ़वाल के सांगुड़ा में बसा है मां भुवनेश्वरी का सिद्धपीठ, जानिए मंदिर का इतिहास
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
पेरिस में जान्हवी कपूर ने पहनी मलमल खादी साड़ी, रिया कपूर बोलीं- 'ये भारत की धरोहर का सम्मान है'
राशिफल: कर्क राशि वालों के मान-सम्मान में होगी वृद्धि, तुला राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में आएगी प्रगाढ़ता
आईटी सर्च में नाम आने पर रकुल प्रीत सिंह ने दी सफाई, कहा- मैं किसी बेनामी प्रॉपर्टी की मालकिन नहीं
साप्ताहिक राशिफल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
'खतरों के खिलाड़ी 15' जीते अविनाश मिश्रा, दोस्त ईशा सिंह ने कहा-कुछ जीतें होती हैं बहुत पर्सनल
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
'नींद के लिए समय निकालना मुश्किल,' देर रात जागने की आदत पर बोले अमिताभ बच्चन
रश्मिका मंदाना को अपने पालतू डॉग ऑरा से हुई 'ईर्ष्या', शेयर किया मजेदार पोस्ट
जब संजय मिश्रा एक्टिंग छोड़कर ढाबे पर करने लगे थे काम, फिर ऐसे हुई फिल्मों में वापसी
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
हमारा शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है - पाँच तत्वों का महत्व—यहां पढ़ें
पहला टी20: अय्यर ने 43 गेंदों में जड़े नाबाद 102 रन, भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा

दिल्ली: किंग्सवे कैंप से राहुल-प्रियंका को रिहा किया गया, हिरासत में थे कांग्रेस के कई नेता

उत्तराखंड में भूकंप से दहशत, दिल्ली-एनसीआर में भी हिली धरती
राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक रहें सतर्क, जानें 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन
पेरिस फैशन वीक में मियू मियू शो का हिस्सा बनीं जाह्नवी कपूर, वैश्विक मंच पर बढ़ाया भारत का मान
कम समय में खत्म हुआ बिग बॉस का सफर, ईशा रिखी ने जताई निराशा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
'उन्हें किसी और टेक की जरूरत नहीं पड़ती', श्रेया सरन ने की 'दृश्यम 3' को-स्टार अजय देवगन की तारीफ
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे
शेखर सुमन के शो में दिए बयान पर संजय दत्त ने दी सफाई, बोले- स्क्रिप्टेड था, मेरी व्यक्तिगत सोच नहीं
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
नटराजासन से पहले जरूर करें ये 7 पूर्वाभ्यास, इन स्टेप्स से शरीर को बनाएं सेहतमंद
देखें आज 06/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope