• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन : सौ लाभार्थियों ने लिया लाभ

Successful organization of health camp: Hundred beneficiaries took advantage - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन और श्री ब्राह्मण सभा, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से भगवान परशुराम भवन, सेक्टर-37 में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने बताया कि शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जाँच के साथ हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा विशेष जाँच की गई। सभी मरीजों को उचित परामर्श प्रदान किया गया और आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं। फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य शिविर में करीब 100 लाभार्थियों ने भाग लिया। चिकित्सकीय जाँच और परामर्श के बाद सभी लाभार्थी संतुष्ट नजर आए।
शिविर के दौरान, जाँच टीम के सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सप्रेम पौधा भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त, श्री ब्राह्मण सभा की ओर से स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भी प्रदान किया गया।
मैक्स हॉस्पिटल के प्रतिनिधि अरुण ठाकुर ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर की और श्री ब्राह्मण सभा तथा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सहयोग देने का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Successful organization of health camp: Hundred beneficiaries took advantage
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: successful, organization, health camp, hundred, beneficiaries, advantage, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved