• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

“दलबदलुओं को टिकट नहीं, दलबदलुओं को वोट नहीं”; टिकट का आधार परिवार नहीं, पांच साल का जनसेवा रिकॉर्ड हो : आरके गर्ग

No tickets for turncoats, no votes for turncoats; ticket allocation should be based on a five-year record of public service, not family background: RK Garg - Chandigarh UT News in Hindi

-चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले एसआईए ने उठाए परिवारवाद और दलबदल की राजनीति पर सवाल
चंडीगढ़। दिसंबर में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव से पहले सेकेंड इनिंग्स एसोसिएशन (एसआईए), चंडीगढ़ ने परिवारवाद, पैराशूट उम्मीदवारों और दलबदल की राजनीति के खिलाफ आवाज उठाई है। एसआईए अध्यक्ष आरके गर्ग ने राजनीतिक दलों से उम्मीदवारों का चयन करते समय उनके पारिवारिक रसूख के बजाय जनता के बीच किए गए काम, उपलब्धता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने की अपील की।
आरके गर्ग ने सवाल उठाया कि वार्ड जनता का है या किसी परिवार की राजनीतिक जागीर? उन्होंने कहा कि सामान्य सीट होने पर परिवार का एक सदस्य चुनाव लड़ता है और आरक्षण बदलने पर उसी परिवार से पत्नी या दूसरा सदस्य मैदान में उतर जाता है। यदि उद्देश्य जनसेवा है, तो वार्ड बदलकर जनता के बीच काम करने में भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। चंडीगढ़ इतना बड़ा शहर नहीं है कि कोई जनप्रतिनिधि दूसरे क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं को नहीं समझ सके।
पांच साल के काम के आधार पर मिले टिकट
एसआईए अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक दलों को टिकट देते समय यह नहीं देखना चाहिए कि उम्मीदवार के परिवार का कोई सदस्य पहले महापौर, पार्षद या राजनीतिक दल का नेता रहा है। इसके बजाय यह आकलन होना चाहिए कि उम्मीदवार ने पिछले पांच वर्षों में जनता के बीच कितना काम किया और लोगों के लिए कितना उपलब्ध रहा।
उन्होंने शहरवासियों से ऐसे पैराशूट उम्मीदवारों से सावधान रहने की अपील की, जिनका जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव नहीं रहा है। गर्ग ने कहा कि किसी प्रभावशाली राजनीतिक परिवार में जन्म लेना जनसेवा का प्रमाण नहीं है। कई बार चुनाव जीतने के बाद लोगों को अपनी बुनियादी सुविधाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और निर्वाचित प्रतिनिधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि टिकट का आधार पारिवारिक प्रभाव के बजाय जनसेवा, उपलब्धता और जवाबदेही होना चाहिए।
दलबदल करने वालों को टिकट देने का विरोध
आरके गर्ग ने कहा कि जिस राजनीतिक दल के टिकट, चुनाव चिह्न और कार्यकर्ताओं के सहयोग से कोई उम्मीदवार चुनाव जीतता है, उसके बाद राजनीतिक सुविधा के लिए दल बदलना मतदाताओं के जनादेश पर सवाल खड़ा करता है। एसआईए ने राजनीतिक दलों से ऐसे नेताओं को टिकट नहीं देने की अपील की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इसके बावजूद किसी दल ने दलबदल करने वाले उम्मीदवार को मैदान में उतारा, तो मतदाताओं को मतदान के जरिए अपना जवाब देना चाहिए।
इसी विचार के साथ एसआईए ने अपना अभियान “दलबदलुओं को टिकट नहीं—दलबदलुओं को वोट नहीं” नारे के साथ आगे बढ़ाने की बात कही है।
जनता ने जिसे चुना, जवाबदेही भी उसी की हो
गर्ग ने कहा कि पति-पत्नी दोनों का राजनीति में सक्रिय होना गलत नहीं है, लेकिन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि की जगह किसी दूसरे व्यक्ति के राजनीतिक फैसले लेने पर सवाल उठना स्वाभाविक है। जिस व्यक्ति को जनता ने वोट देकर चुना है, जवाबदेही भी उसी की होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आरक्षण प्रतिनिधित्व बढ़ाने का संवैधानिक माध्यम है, न कि किसी राजनीतिक परिवार की सुविधा का रास्ता। लोकतंत्र में कोई भी वार्ड किसी परिवार की स्थायी संपत्ति नहीं है।
चेहरे और परिवार के बजाय काम देखकर करें मतदान
एसआईए ने चंडीगढ़ के मतदाताओं से अपील की कि वे केवल उम्मीदवार का चेहरा, परिवार या चुनाव चिह्न देखकर मतदान न करें। उम्मीदवार के जमीनी जुड़ाव, पिछले कार्यों, जनता के लिए उपलब्धता और जवाबदेही को प्राथमिकता दें। संगठन के अनुसार, शहर को ऐसे जनप्रतिनिधियों की जरूरत है जो चुनाव जीतने के बाद भी जनता के बीच रहें और अपने राजनीतिक जनादेश के प्रति जिम्मेदार बने रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No tickets for turncoats, no votes for turncoats; ticket allocation should be based on a five-year record of public service, not family background: RK Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh municipal corporation elections, second innings association, r k garg, family politics, political dynasties, parachute candidates, political defection, anti-defection campaign, voter awareness, electoral accountability, chandigarh politics, municipal elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved