चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ को भारत के विकास का मॉडल बताते हुए कहा कि यह शहर केवल एक आधुनिक नगर नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बेहतर जीवनशैली का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि मां चंडी के आशीर्वाद से जुड़े इस शहर का विकास एनडीए सरकार की प्राथमिकताओं में हमेशा शामिल रहा है।
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ उनकी कर्मभूमि रहा है और यहां रहते हुए उन्हें अक्सर जरूरतमंदों की सहायता के लिए पीजीआई आना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि 2015 में पीजीआई के दीक्षांत समारोह में आने के बाद से संस्थान में व्यापक विकास हुआ है। अब पीजीआई में एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी दे दी गई है, जिससे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रधानमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ उत्तर भारत को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण शहर है और चिकित्सा सेवाओं का प्रमुख हब बन चुका है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने शहर में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, स्मार्ट पार्किंग और डिजिटल गवर्नेंस जैसी परियोजनाओं सहित विभिन्न विकास कार्यों पर 2,500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं और नए प्रोजेक्ट भी शुरू किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की शुरूआत भी चंडीगढ़ से हुई, जो न्याय व्यवस्था में बड़े बदलाव का प्रतीक है।
स्वास्थ्य क्षेत्र का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में करीब पौने दो लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं तथा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने टीबी मुक्त राष्टÑ बनने का लक्ष्य तय किया है और समय पर स्क्रीनिंग व बेहतर इलाज के कारण टीबी संक्रमण में 21 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि उपचार की सफलता दर 90 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने दुनिया की धारणा बदली और सहायता मांगने वाले देश के बजाय दुनिया की मदद करने वाला राष्टÑ बनकर उभरा। आज भारत तेजी से वैश्विक मेडिकल डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान का भी उल्लेख किया और चंडीगढ़ के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी इंद्रजीत सिंह सिद्धू के सफाई अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जनभागीदारी का विषय है और समाज की सहभागिता से ही इसे सफल बनाया जा सकता है।
पीजीआई में एडवांस्ड हेल्थकेयर फैसिलिटीजÞ का विस्तार हो रहा है। यहां एडवांस न्यूरो-साइन्स सेंटर, एडवांस मदर एंड चाइल्ड सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक, ये प्रोजेक्ट्स लाखों लोगों को इलाज की और बेहतर सुविधा देंगे।
ये बदलाव पिछले 12 वर्षों की ईमानदार कोशिशों और नीतियों का परिणाम है। 12 साल पहले हमने संकल्प लिया था, हमारे देश के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में नहीं जियेंगे, हमारे देश के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधाएं मिलेगी और कम कीमत में मिलेंगी। पिछले 12 वर्षों की देश की सफलता इसी संकल्प का परिणाम है। चंडीगढ़ के साथ लगते न्यू चंडीगढ़ में भी होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल बना है। वर्ष 2022 में मुझे इसके लोकार्पण का अवसर मिला था। आज ये हॉस्पिटल हजारों मरीजों की सेवा कर रहा है।
हेल्थ सेक्टर पर सरकार के फोकस का बहुत बड़ा लाभ भारत के युवाओं को भी हुआ है। हमारे युवा डॉक्टर्स इस बात से परिचित होंगे, पहले डॉक्टर बनने का सपना कितना मुश्किल होता था, युवाओं को डॉक्टर बनने के पर्याप्त मौके ही नहीं मिलते थे, क्योंकि मेडिकल सीटों और मेडिकल कॉलेजों की संख्या बेहद कम थी। हमने इस परिस्थिति को भी बदला है। आज देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या लगभग दोगुनी हुई है। एमबीबीएस एवं एमडी सीटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। और, अब तो पीजीआई चंडीगढ़ में भी एमबीबीएस कॉलेज को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही यहां भी एडमिशन शुरू हो जाएंगे।
चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है, जहां एजुकेशन, इंजीनियरिंग, मेडिकल साइंस और रिसर्च से जुड़े बड़े संस्थान एक साथ मौजूद हैं। बहुत कम शहरों के पास ऐसा सामर्थ्य होता है। आने वाले समय में यही संस्थान नई टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, स्टार्टअप्स और इनोवेशन के बड़े केंद्र बन सकते हैं। आज पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में कुरुक्षेत्र बॉयजÞ हॉस्टल एंड मेस का उद्घाटन हुआ है। सेक्टर-46 के गवर्नमेंट कॉलेज के लिए नया हॉस्टल भी तैयार हुआ है। रिसर्च स्कॉलर्स हॉस्टल की नींव भी रखी गई है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को रिसर्च के लिए बेहतर लैब्स, बेहतर फैकल्टी मिलेगी तो रिसर्च का माहौल मजबूत होगा, तब इनोवेशन भी तेज होगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किसी भी देश की आर्थिक प्रगति का रोडमैप होता है। आज चंडीगढ़ में कनेक्टिविटी को लेकर भी कई शुभारंभ हुए हैं। आईटी सिटी से कुराली तक छह लेन वाले ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्घाटन हुआ है। इससे एयरपोर्ट रोड पर दबाव कम होगा, मोहाली और खरड़ के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे से ‘पी.आर. सेवन स्पर’ इसकी आधारशिला भी रखी गई है। ऐसे सभी विकास कार्यों से उद्योग और कारोबार को गति मिलेगी।
इससे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ प्रधानमंत्री मोदी का अपना शहर और उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। वर्ष 2017 की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों को बीमार होने से बचाना भी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ देश के विकास का एक आदर्श मॉडल बनकर उभरा है।
कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी मंच पर उपस्थित रहे।
पंजाब इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित मोदी के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शहर के लोग आए। मोदी के आने से पूर्व पूरा पंडाल जय श्री राम के नारों से गंूज रहा था। मोदी के तय समय पर आने से पूर्व पंडाल में लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। लोगों ने मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं का तालियां बजाकर स्वागत किया।
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
नवरात्रि दूसरा दिन आज: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र और भोग
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
NPCI का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा UPI MDR;तारीख अभी तय नहीं
महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं: महिला सशक्तिकरण और रूढ़ियों को तोड़ने पर कुब्रा सैत की बेबाक राय
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
जल्द लॉन्च होंगी 5 नई बाइक, बजाज पल्सर NS200 और RS200 से लेकर हार्ले-डेविडसन Sprint 440 तक पर नजर
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
'दीदी तेरा देवर दीवाना' के इस सीन से घबराए थे मेकर्स, माधुरी दीक्षित ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा
14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन, 'केबीसी' में सुनाया बच्चे का दिल छू लेने वाला किस्सा
अंकिता भंडारी के माता-पिता न्याय की गुहार लेकर इंडिया गेट पर बैठे, राहुल गांधी ने की मुलाकात

भारत और रूस ने विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

सौरव दास और आशुतोष की न्यायिक हिरासत पर भड़के दिपके, बोले- देश में तिरंगा लहराना अपराध है क्या?
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
शहनाज ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, बोले-साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी
इतने साल बाद भी नहीं गया सोनाली बेंद्रे का डांस का डर, कहा-पता नहीं हम्मा-हम्मा कैसे कर लिया
अर्जुन बिजलानी ने ऐसे किया था पत्नी नेहा को प्रपोज, बोले-अगर हां कहोगी तो तुम्हारे लिए सब करूंगा
नकुल धुल के एविक्शन पर एल्विश यादव ने दी प्रतिक्रिया, बोले- देखकर दुख हुआ
मनोज बाजपेयी और दिव्या दत्ता के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा, 'लास्ट मैन इन टावर' के निर्देशक बेन रेखी
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने रॉयल ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित किया अपना पारंपरिक शाही लुक
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
100 किलो वजन, लॉ की पढ़ाई और थिएटर का एक कोर्स... सारा अली खान ने शो में सुनाया एक्ट्रेस बनने का सफर
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
रोजाना 5 मिनट करें सेतुबंधासन, दूर होगी कब्ज की समस्या और मजबूत होगी रीढ़ की हड्डी
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 15/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope