• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ में बच्चों की शिक्षा से हो रहा अन्याय, ‘ऑटो-कट एडमिशन सिस्टम’ लागू हो — महंत मनोज शर्मा

Injustice in Children Education in Chandigarh: Implement Auto-Cut Admission System — Mahant Manoj Sharma - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़–पंजाब प्रांत के पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी महंत मनोज शर्मा ने चंडीगढ़ की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक गंभीर समस्या को उठाते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। महंत मनोज शर्मा ने पत्र में उल्लेख किया कि चंडीगढ़ में निवास कर रहे उत्तर प्रदेश और बिहार से आए कई परिवारों के बच्चों का नामांकन अब भी उनके मूल राज्यों के स्कूलों में दर्ज है। इसके चलते ऐसे बच्चे चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्रवेश से वंचित रह जाते हैं, जो सीधे तौर पर बच्चों के शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने मांग की कि जैसे ही किसी बच्चे का चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में प्रवेश हो, उसी समय उसके पुराने स्कूल से नाम स्वतः हट जाना चाहिए। इसके लिए एक स्पष्ट, अनिवार्य और डिजिटल व्यवस्था लागू की जानी आवश्यक है।
महंत मनोज शर्मा ने सुझाव दिया कि यदि “ऑटो-कट एडमिशन सिस्टम” लागू किया जाता है तो फर्जी नामांकन पर प्रभावी रोक लगेगी, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं होना पड़ेगा।
उन्होंने भारत सरकार से इस विषय पर शीघ्र निर्णय लेकर बच्चों के हित में ठोस कदम उठाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Injustice in Children Education in Chandigarh: Implement Auto-Cut Admission System — Mahant Manoj Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: keywords chandigarh education system, auto-cut admission system, right to education, school admission issue, manoj sharma, child education rights, digital education reform, government schools, education transparency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved