• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सेक्टर-34 नगर कीर्तन का भव्य स्वागत, श्रद्धा और सेवा का संदेश प्रकट

Grand Welcome for Nagar Kirtan in Sector 34 on Guru Gobind Singh Prakash Parv, Conveying a Message of Devotion and Service - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), चंडीगढ़ प्रदेश ने सेक्टर 34 स्थित गुरुद्वारा साहिब से निकले नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय, सेक्टर 33 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गुरु साहिब जी की पालकी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और नगर कीर्तन के साथ आए गुरु साहिब जी के पांच प्यारों को सिरोपा पहनाकर तथा पुष्पमालाएं अर्पित कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में गुरुवाणी की मधुर ध्वनि, भक्ति भाव और आपसी भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने इस अवसर पर कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन साहस, त्याग, समर्पण और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने समाज को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा दी। खालसा पंथ की स्थापना कर उन्होंने समानता, निडरता, आत्मसम्मान और राष्ट्रभक्ति का जो संदेश दिया, वह आज भी मार्गदर्शक है।
इस अवसर पर मेयर हरप्रीत कौर बबला, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, पूर्व पार्षद सतिंदर सिंह, नॉमिनेटेड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव संजय पुरी, सभी पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पवर्षा और पुष्पमालाएं अर्पित कर गुरु साहिब जी के पांच प्यारों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए चाय प्रसाद एवं ब्रेड-पकोड़े का लंगर लगाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से लंगर वितरण किया। यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का सशक्त प्रतीक बना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand Welcome for Nagar Kirtan in Sector 34 on Guru Gobind Singh Prakash Parv, Conveying a Message of Devotion and Service
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guru gobind singh prakash parv, nagar kirtan chandigarh, bjp chandigarh, jitendra pal malhotra, community service, langar, social harmony, sikh celebration, religious event, devotion and service, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved