• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ : नवनियुक्त महापौर सौरव जोशी का जोरदार स्वागत, बोले- ऑफिस में कम, जनता के बीच ज्यादा रहूंगा

Chandigarh: Newly Appointed Mayor Saurav Joshi Receives Grand Welcome - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़ | देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी और कर्मचारी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर-16 डी द्वारा नवनियुक्त महापौर सौरव जोशी के सम्मान में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्टर-16 डी स्थित मकान नंबर 708 के सामने ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और दोनों सोसाइटियों के सदस्यों ने अपने क्षेत्रीय पार्षद को महापौर के रूप में पाकर भारी उत्साह दिखाया। फूल-मालाओं और शाल से हुआ अभिनंदन कार्यक्रम में चंडीगढ़ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी सहित दोनों सोसाइटियों के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने महापौर को बुके और शाल भेंट कर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर देवभूमि दानपुर घाटी के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे, प्रधान दर्शन कोरंगा, कोषाध्यक्ष हरीश कोरंगा, सचिव रमेश सिंह कोरंगा, सलाहकार चंचल सिंह कपकोटी, लोकगायक आनंद कोरंगा और धीरज कोरंगा उपस्थित रहे।
वहीं, कर्मचारी रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान आशा हुड्डा, सुनीता रानी, सुनील कुमार, बसंत, टिका राम, खेम चंद, तिलक राम, राजिंदर सिंह रावत और जे.पी. यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी स्वागत के लिए पहुँचे।
जनता की सेवा का संकल्प
अपने संबोधन में महापौर सौरव जोशी ने अपने राजनैतिक सफर के अनुभवों को साझा किया और देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, "मैं आपकी सेवा में हमेशा उपस्थित रहूँगा। मैं ऑफिस में कम बैठूँगा और ज्यादा समय हर सेक्टर वासियों के बीच बिताऊँगा ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।" उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने माता-पिता और गुरुओं के आदर्शों का पालन करते हुए शहर के विकास के लिए कार्य करेंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
स्वागत समारोह के दौरान उत्तराखंडी लोकगायक आनंद सिंह कोरंगा ने उत्तराखंडी लोकगीतों, हिमाचली गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित जनता मंत्रमुग्ध हो गई। कार्यक्रम के अंत में सोसाइटियों के पदाधिकारियों ने महापौर का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh: Newly Appointed Mayor Saurav Joshi Receives Grand Welcome
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, newly appointed, mayor saurav joshi, receives, grand welcome, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved