• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंडीगढ़ : सैंकड़ों लोगों से संपित्त के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी

Chandigarh: Hundreds of people cheated of crores in the name of property - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। सैंकड़ों लोगों से संपित्त के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में जिला अदालत ने जीबीपी ग्रुप के एक अधिकारी अनुपम गुप्ता की संपित्त कुर्क करने के आदेश दिए हैं। जीबीपी ग्रुप के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के केस चल रहे हैं और कंपनी के प्रमोटर फरार हो चुके हैं। वहीं, कंपनी से जुड़े एक अन्य शख्स अनुपम गुप्ता के खिलाफ भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट(पीएमएलए) की विशेष अदालत में केस दायर किया था। इस केस में आरोपी अभी तक पेश नहीं हुआ। इसलिए उसे अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। अब अदालत ने ईडी से उसकी संपित्त की जानकारी मांगी थी। ईडी ने आरोपी की संपित्त का रिकार्ड अदालत को दे दिया है। अदालत ने आरोपित की संपित्त कुर्क करने के लिए सब-तहसीलदार, माजरी को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब मामले की सुनवाई 7 जून को होगी।
जानकारी के मुताबिक गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स (जीबीपी) ग्रुप के निदेशकों और उससे जुड़े लोगों ने ट्राईिसटी के 2500 से ज्यादा लोगों के साथ धोखाधड़ी की। लोगों ने उनके 18 कर्मशियल प्रोजेक्ट्स में 1500 करोड़ रु पये से ज्यादा का निवेश किया लेकिन आरोपी अपने दफ्तरों को ताला लगाकर फरार हो गए। ईडी ने आरोपियों के खिलाफ जिला अदालत में केस दायर कर दिए।
इसके अलावा ईडी ने ग्रुप की करीब 147 करोड़ रु पये की संपित्त भी कुर्क कर दी है जिनमें आरोपियों के घर, कमिर्शयल और एग्रीकल्चर लैंड आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandigarh: Hundreds of people cheated of crores in the name of property
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh ut, hundreds of people cheated of crores, in the name of property, ed, gupta builders and promoters gbp group, prevention of money laundering act pmla, enforcement directorate ed, anupam gupta, an officer of gbp group, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved