• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल, चंडीगढ़ में छबील और लंगर के माध्यम से मनाया गौरव दिवस

BJP unique initiative dedicated to Modi 12 years of historic public service, Gaurav Diwas Day of Pride celebrated in Chandigarh - Chandigarh UT News in Hindi

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की सेवा के 12 ऐतिहासिक एवं गौरवशाली वर्ष पूर्ण करने तथा लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में शीतल मीठे जल की छबील एवं लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा आर.एस. पुरा (जम्मू) के विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह रैना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राहगीरों, आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को शीतल मीठा जल और लंगर वितरित किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों एवं नागरिकों ने छबील और लंगर ग्रहण किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की जनसेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व में एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक नेतृत्व वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की एक प्रेरणादायक यात्रा है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, इंदिरा सिंह, देवेंद्र बबला, भारत कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, प्रकोष्ठों के सह-संयोजक रमेश सहोड एवं दीदार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनम वर्मा, जिला अध्यक्ष रेखा सूद, जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक, मंडल अध्यक्ष ऋचा वर्मा सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं विकसित भारत के संकल्प की सफलता की कामना के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP unique initiative dedicated to Modi 12 years of historic public service, Gaurav Diwas Day of Pride celebrated in Chandigarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, unique initiative, dedicated, modi 12 years, chandigarh, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh ut news, chandigarh ut news in hindi, real time chandigarh ut city news, real time news, chandigarh ut news khas khabar, chandigarh ut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved