• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : अदालत परिसर में चली गोली, 2 कैदी घायल

Bihar: Firing in court premises, 2 prisoners injured - Samastipur News in Hindi

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर न्यायालय परिसर में शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में दो अपराधी घायल हो गए और एक पुलिसकर्मी को भी हल्की चोट लगने की सूचना है। अदालत परिसर में फायरिंग से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस के अनुसार, चार अपराधी पैदल ही अदालत परिसर में आए और शराब माफिया रहे प्रभात चौधरी को निशाना बनाकर गोली चला दी। चौधरी को एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत में लाया गया था। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि इस घटना में निशाने पर प्रभात चौधरी ही थे, हालांकि इस घटना में एक अन्य कैदी भी घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि दोनों कैदी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है।
सूचना मिलने का बाद पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि शराब माफिया और अपराधी प्रभात चौधरी को कुछ माह पहले एसटीएफ और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत से गिरफ्तार किया था।
चौधरी को उसके पूर्व साथियों ने कोर्ट कैंपस के अंदर गोली मारी है। एक अन्य अपराधी को भी गोली लगी है। दोनों अपराधी खतरे से बाहर हैं।
उन्होंने बताया कि अपराधी पैदल आए और पैदल ही भाग गए। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना में जिस पुलिसकर्मी की कोताही सामने आएगी, उस पर भी कारवाई की जाएगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Firing in court premises, 2 prisoners injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, samastipur, samastipur court, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, samastipur news, samastipur news in hindi, real time samastipur city news, real time news, samastipur news khas khabar, samastipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved