• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहरसा में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा : अवैध गैस गोदाम में लगी आग, साइकिल सवार शिक्षक की मौत, मकान मालिक झुलसा

Major accident due to cylinder blast in Saharsa: Fire in illegal gas warehouse, bicycle rider teacher dies, house owner burnt - Saharsa News in Hindi

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 पासवान टोला में सोमवार को अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट में रास्ते से गुजर रहे 24 वर्षीय साइकिल सवार सचिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोदाम संचालक मो. खुर्शीद गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक सचिन कुमार सुपौल जिले का निवासी था और सहरसा के पासवान टोला में रहकर निजी शिक्षक के रूप में पढ़ाई कर रहा था। हादसे के दौरान सिलेंडर में गैस लीकेज हुआ और धमाके से मकान का गेट गिरकर सचिन के ऊपर आ गया, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं मकान मालिक खुर्शीद को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में लंबे समय से अवैध गैस सिलेंडर का कारोबार चल रहा था। कई बार मना करने के बावजूद सप्लाई का यह धंधा बंद नहीं हुआ और आखिरकार आज बड़ा हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। सदर एसडीपीओ ने बताया कि ब्लास्ट में एक की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major accident due to cylinder blast in Saharsa: Fire in illegal gas warehouse, bicycle rider teacher dies, house owner burnt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major accident, cylinder blast, saharsa, fire, illegal gas warehouse, bicycle, rider, teacher dies, house, burnt, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharsa news, saharsa news in hindi, real time saharsa city news, real time news, saharsa news khas khabar, saharsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved