• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सहरसा में मतदाता जागरूकता हेतु पैदल मार्च, युवाओं और विभागों की उत्साही भागीदारी

Bihar Assembly Election 2025: Foot march for voter awareness in Saharsa, enthusiastic participation of youth and departments - Saharsa News in Hindi

सहरसा। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र सहरसा जिला स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में दूसरे दिन शहर के विभिन्न मार्गों पर भोर में पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं, को मतदान के महत्व से अवगत कराना और उन्हें अधिकाधिक संख्या में मतदान हेतु प्रेरित करना था। रैली को उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार और स्वीप के ब्रांड आइकॉन अपूर्वा प्रियदर्शी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राओं, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, युवा संगठनों और नागरिक समाज के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिसने इस कार्यक्रम को जनांदोलन का स्वरूप दे दिया। लोकतंत्र की जड़ों को सींचने की पहल
पैदल मार्च के दौरान जागरूकता संदेशों के साथ-साथ मतदाता सूची की डिजिटल जाँच, वोटर हेल्पलाइन ऐप के प्रयोग, और ईवीएम तथा वीवीपैट से जुड़े तथ्यों की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए जागरूक करें, क्योंकि हर वोट लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Assembly Election 2025: Foot march for voter awareness in Saharsa, enthusiastic participation of youth and departments
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, assembly election 2025, foot march, voter awareness, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, saharsa news, saharsa news in hindi, real time saharsa city news, real time news, saharsa news khas khabar, saharsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved