• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

VIP सुप्रीमो बौखला गए हैं', सम्राट चौधरी के साथ मुकेश सहनी का फोटो वायरल होने पर बोले हरि सहनी

VIP supremo has gone crazy, Hari Sahni said after Mukesh Sahnis photo with Samrat Chaudhary went viral - Patna News in Hindi

पटना । सोशल मीडिया पर बिहार भाजपा अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ मुकेश सहनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। पोस्ट के सामने आने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि सम्राट चौधरी ने अब विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का दामन थाम लिया है। इस मामले पर स्पष्टीकरण देने के लिए बुधवार को बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी। मंत्री हरि सहनी ने वायरल पोस्ट को लेकर कहा कि वीआईपी सुप्रीमो इन दिनों बौखला गए हैं। कुछ दिन पहले वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा और पार्टी नेता अशोक चौहान ने हमारे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया था। दोनों नेताओं ने भाजपा में आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थामा था। इसी से बौखलाकर वीआईपी सुप्रीमो गलत कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी विचारधारा से चलती है। संगठन अपने लक्ष्य से जब दिशा विहीन हो जाता है तो वह समाज के साथ-साथ अपने प्रांत और देश को भी नुकसान पहुंचाता है, यही स्थिति वीआईपी सुप्रीमो की है।
मुकेश सहनी पर हमला बोलते हुए हरि सहनी ने कहा कि जो अपनी पार्टी के संस्थापक सदस्यों का नहीं हुआ, वह अपने समाज, प्रांत का क्या भला कर पाएगा।
उन्होंने कहा कि सुशील मोदी के निधन पर उन्होंने जो टिप्पणी की, वह बड़ा ही दुखद है। वह राजनीति को व्यापार समझकर कर रहे हैं, राजनीति व्यापार की चीज नहीं है। उन्हें जो कुछ भी मिला, वह सब भाजपा ने दिया है। निषाद समाज को अगर कुछ मिला है तो वह भाजपा ने दिया है और आगे भी भाजपा ही देगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-VIP supremo has gone crazy, Hari Sahni said after Mukesh Sahnis photo with Samrat Chaudhary went viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mukesh sahni, samrat chaudhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved