• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में तेज प्रताप ने मौसेरी बहन के साथ मनाया रक्षाबंधन, चार बहनों ने भेजी है राखी

Tej Pratap celebrates Rakshabandhan with cousin in Bihar, four sisters have sent rakhi - Patna News in Hindi

पटना, । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निकाले जाने के बाद लालू यादव परिवार से पूर्व मंत्री तेजप्रताप की दूरी बढ़ती जा रही है। राजद अध्यक्ष लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप ने आज रक्षा बंधन पर मौसेरी बहन से राखी बंधवाई। सांसद मीसा भारती, रोहिणी आचार्या सहित तेज प्रताप की सात बहनें हैं। हालांकि, इनमें से चार बहनों ने तेज प्रताप को राखी भी भेजी हैं। बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। उन्होंने मौसेरी बहन से राखी बंधवाने की तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, "आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मेरी मौसेरी बहन डॉक्टर पिंकी दीदी ने मुझे राखी बांधी। मेरी ओर से मेरी बहन पिंकी कुमारी को धन्यवाद एवं आभार।" तेज प्रताप पहले कोई भी त्योहार परिवार के साथ मनाते थे, लेकिन इस रक्षाबंधन में वे परिवार से अलग हैं। इस बार हेमा, रागिनी समेत कुछ बहनों ने उन्हें पोस्ट से राखियां भेजी हैं, हालांकि इसमें मीसा भारती और रोहिणी का नाम नहीं है।
तेज प्रताप ने एक अन्य पोस्ट में लिखा है, "आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हेमा दीदी, रागिनी दीदी, चंदा दीदी और अनुष्का दीदी ने मुझे राखियां भेजी हैं। इसके लिए मेरी सभी दीदी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं। साथ ही आप समस्त देशवासियों को भी राखी के इस पावन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं।"
तेज प्रताप के इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें राखी बांधने के लिए उनकी कोई भी बहन नहीं आई। हालांकि बहनों ने उन्हें राखियां जरूर भेजी हैं।
बता दें कि लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को अपने परिवार से निकाल दिया है। साथ ही उन्हें राजद से भी निष्कासित किया गया है। वह इस समय अपने सरकारी आवास में रह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव रक्षा बंधन पर्व दिल्ली में मना रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tej Pratap celebrates Rakshabandhan with cousin in Bihar, four sisters have sent rakhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tej pratap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved