• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिता लालू प्रसाद को किडनी दान करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही रोहिणी आचार्य

Rohini Acharya trending on social media after donating kidney to father Lalu Prasad - Patna News in Hindi

पटना । रोहिणी आचार्य अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी दान करने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाली शख्सियत बन गई हैं। लालू प्रसाद यादव की दूसरी सबसे बड़ी बेटी रोहिणी आचार्य अपने परिवार के साथ सिंगापुर में रहती हैं। रोहिणी आचार्य ने पिता लालू को अपनी एक किडनी देकर उन्हें जीवन दान दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में सोमवार को किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। बाप और बेटी दोनों स्वस्थ्य हैं। रोहिणी आचार्य सोशल मीडिया के जरिए बिहार की राजनीति पर नजर रखती थीं और कई मुद्दों पर उन्होंने अपने विचार भी शेयर किए हैं। वह कई बार विभिन्न मुद्दों को लेकर बीजीपी पर तंज भी कस चुकी हैं। रोहिणी आचार्य तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपनी एक किडनी अपने पिता को दान करने का फैसला किया। रोहिणी आचार्य फैसले के बाद भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव ने कहा कि रोहिणी ने अपने पिता को अपनी किडनी दान की। उन्होंने हर लड़की के लिए खासकर नई पीढ़ी के लोगों के लिए एक मिसाल कायम की है। यह हर लड़की के लिए गर्व का पल होता है।
भाजपा नेता और प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि रोहिणी ने अपने पिता के लिए एक महान बेटी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उसने दूसरों के लिए एक मिसाल कायम की है। लालू जी देश के नेता हैं और हम ईश्वर से उनके जल्दी स्वस्थ्य होने और जल्दी ही घर वापसी की कामना करते हैं। ट्विटर पर एक अन्य यूजर ने कहा कि रोहिणी ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के लिए एक मिसाल कायम की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohini Acharya trending on social media after donating kidney to father Lalu Prasad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohini acharya, lalu prasad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved