• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पटना: सीएम नीतीश ने जेपी गंगापथ सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Patna: CM Nitish Kumar inspects JP Ganga Path beautification work, issues instructions to officials - Patna News in Hindi

बिहार । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजधानी पटना में जेपी गंगापथ पर कराए जा रहे लैंड लैंडस्केपिंग, पौधा रोपण एवं सौंदर्गीकरण कार्य का निरीक्षण किया। सीएम नीतीश ने विकसित किए जा रहे पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विकसित किए जा रहे पार्क के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराएं। यहां काफी अच्छा काम हो रहा है। जेपी गंगा पथ पर पार्क विकसित होने से हरियाली बढ़ेगी साथ ही यहां आनेवाले लोग अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे। इस काम को जल्द पूरा कराएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधारोपण होने से यह क्षेत्र हरा-भरा दिखेगा। सीएम नीतीश ने कहा कि जेपी गंगापथ एक अद्भुत परियोजना है, जिसका सौंदर्गीकरण बेहतर ढंग से कराया जा रहा है। आनेवाले समय में यह क्षेत्र लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। जेपी गंगा पथ पर लोगों के लिए सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन भी जरूरी है, इसका पूरा ध्यान रखें।
निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद सह जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश परासर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नीरिक्षण के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार ने लिखा, "आज जेपी गंगा पथ पर कराए जा रहे लैंड स्केपिंग, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में इस काम को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराने को कहा है। जेपी गंगा पथ पर लोगों के लिए सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन का पूरा ध्यान रखने को कहा है। आने वाले समय में यह क्षेत्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Patna: CM Nitish Kumar inspects JP Ganga Path beautification work, issues instructions to officials
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jp ganga path beautification work, patna, cm nitish kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved