• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तमिलनाडु मामले को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने सामने, बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा

Opposition and opposition face to face regarding Tamil Nadu issue, strong uproar in Bihar assembly - Patna News in Hindi

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को तमिलनाडु के कई इलाकों में बिहार के लोगों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर भाजपा ने जोरदार हंगामा किया। इस मामले को लेकर सत्ता और विपक्ष अब आमने सामने आ गए है। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने तमिलनाडु में बिहार के लोगों के साथ मारपीट करने और धारदार हथियार से हमले की घटना को उठाया। इसपर सरकार की ओर से उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वहां के पुलिस महानिदेशक ने स्वयं ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया है। इधर, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वहां से लोगो का फोन आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को एक विशेष समिति बनाकर वहां भेजना चाहिए।
इधर, उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां की और तमिलनाडु की सरकार पर भाजपा के लोगों को विश्वास नहीं है तो केंद्रीय गृह मंत्रालय से जांच करवा लें।
संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि तमिलनाडु के डीजीपी ने मीडिया में चलाए जा रहे वीडियो को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा यह दो राज्यों के बीच संबंध खराब करने की साजिश है।
इस मुद्दे को लेकर भाजपा का हंगामा जारी रहा। सत्ता पक्ष के लोगों ने विपक्ष के आचरण पर अध्यक्ष से कारवाई करने की मांग की। इसके बाद भाजपा के विधायकों ने सदन से वाक आउट कर गए।
भाजपा के नेता विजय सिन्हा ने कहा कि अगर यह मामला गलत निकला तो वे सदन में सार्वजनिक माफी मांग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गुमराह कर रही है जबकि वहां फंसे लोग परेशान हैं।
भाजपा के नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के जन्मदिन मनाने और केक खाने जाते हैं, लेकिन हमले पर बात नहीं करते।
सिन्हा ने सदन के बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा।
इससे पहले, भाजपा विधायकों ने पूर्वोत्तर में पार्टी की जीत पर अबीर की होली खेली। विधायकों ने इस दौरान एक-दूसरे को मिठाईयां भी खिलाई। दीघा के विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि पूर्वोत्तर हमारा है। अब बिहार की बारी है।
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के चुनाव परिणाम का बहुत बड़ा असर देश सहित बिहार में भी 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Opposition and opposition face to face regarding Tamil Nadu issue, strong uproar in Bihar assembly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tamil nadu issue, tamil nadu, patna, bihar, bjp, vijay sinha, sanjeev chaurasia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved