• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में भीषण गर्मी, पारा 44 डिग्री तक जाने के आसार

Heavy heat in Bihar, mercury will reach 44 degrees - Patna News in Hindi

पटना। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह तेज धूप निकली हुई है और उमसभरी गर्मी जारी है। राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 29$ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते रात को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले एक-दो दिनों तक बिहार की राजधानी पटना व गया का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। बिहार के लोगों को अभी मानसून की बारिश के लिए एक सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बिहार के भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस, गया का 28.4 डिग्री व पूर्णिया का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का रविवार का अधिकतम पारा 42.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy heat in Bihar, mercury will reach 44 degrees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heavy heat in bihar, mercury, degrees, heavy heat, bihar, गर्मी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved