• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, राज्य में 60 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान

Gautam Adani Meets Bihar CM Samrat Chaudhary; Announces Investment of 60,000 Crore in the State - Patna News in Hindi

पटना। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को सारण के मस्तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में अदाणी आई केयर प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी भी मौजूद रहीं। सारण में आई केयर प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद गौतम अदाणी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। सम्राट चौधरी ने गौतम अदाणी के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि देश के विख्यात उद्योगपति और अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बिहार के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, गौतम अदाणी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर एक पोस्ट में लिखा कि आज पटना में बिहार के लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुई सार्थक मुलाकात ने राज्य के उज्ज्वल भविष्य में हमारे विश्वास को और मजबूत किया है।
उन्होंने लिखा कि अदाणी समूह रोजगार सृजन और सामाजिक सेवा पहलों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। साथ ही बुनियादी ढांचे और ऊर्जा के क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग प्रदान करके बिहार के विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेगा।
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप का लक्ष्य अगले तीन से चार वर्षों में बिहार के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से बदलना है। इसके लिए ग्रुप राज्य में 50 हजार करोड़ रुपए से लेकर 60 हजार करोड़ रुपए तक का निवेश करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी ताकत यहां के मेहनती लोग, उनकी सादगी और मजबूत इरादे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहारी होना अपने आप में गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए अदाणी ग्रुप हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। उनका लक्ष्य यहां के लोगों को यहीं पर बेहतर रोजगार मुहैया कराना है। अदाणी ग्रुप का अदाणी आई केयर प्रोजेक्ट अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और अदाणी फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल है। अब इसके माध्यम से अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज और अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेस संचालित होगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gautam Adani Meets Bihar CM Samrat Chaudhary; Announces Investment of 60,000 Crore in the State
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gautam adani, bihar cm samrat chaudhary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved