• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में बूंदाबांदी, ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ी

Cold wave to sweep across Bihar - Patna News in Hindi

पटना। बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार की देर रात से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी मंगलवार को भी जारी है। इस बीच, राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बूंदाबांदी और चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसमविदों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों में आए चक्रवाती तूफान के असर के कारण यहां के मौसम में यह परिवर्तन दिख रहा है। इस तूफान का असर अगले 24 घंटे तक देखने को मिलेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड बढऩे के आसार हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के भागलपुर का मंगलवार का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 13.1 डिग्री तथा पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cold wave to sweep across Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cold wave, bihar, winter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved