• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार एमएलसी चुनाव: राजद-कांग्रेस में तकरार पर बोले पप्पू यादव- ‘सब माफिया, अपराधी, धन-पशु को लड़ा रहे चुनाव’

Bihar MLC Elections: Pappu Yadav on RJD-Congress rift – They are all fielding mafias, criminals, and money-bags - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एमएलसी चुनाव में कांग्रेस और राजद के बीच तकरार पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सब माफिया, अपराधी और धन-पशु को चुनाव लड़ा रहे हैं। जेल जान वाले और लड़की का यौन शोषण करने वाले टिकट दिया जाता है। ये हालात अच्छे नहीं हैं। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सब अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं। सब माफिया, अपराधी, धन-पशु को चुनाव लड़ा रहे हैं। एक नई-नवेली दुल्हन तो सब पार्टी को पार कर गई। सारी पार्टी की गरिमा पार कर गई। जिनता भी धन, पशु-बलात्कारी थे, सब उसमें आ गए। सबको टिकट भी दे दिए गए। जेल जान वाले और लड़की का यौन शोषण करने वाले टिकट दिया जाता है। ये हालात अच्छे नहीं हैं।” बिहार में बाढ़ की स्थिति पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के लोगों की मदद करने के लिए कोई तैयार नहीं है। असम, गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों में सभी मदद करते हैं, लेकिन बिहार के लोगों को लात मारी जाती है। राज्य में मुख्यमंत्री, मंत्री से लेकर सांसद और विधायक तक जनता को लात मार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार से बड़े-बड़े नेता आते हैं, लेकिन वे कुछ किलोमीटर दूरी पर लोगों की स्थिति को भी देखने को तैयार नहीं हैं। पप्पू यादव ने कहा कि छपरा के लोग चार दिनों से भूखे हैं। उनके पास खाना नहीं हैं। मैंने स्वयं तीन रात बिताई हैं।
पप्पू यादव ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया को सम्मान करना चाहिए। एक इंसान की भी कीमत होती है, जो राष्ट्रपति और प्राइम मिनिस्टर हो सकता है, बैरिस्टर हो सकता है, साइंटिस्ट हो सकता है, दुनिया का सबसे बड़ा निर्माणकर्ता होना चाहिए। उस कैप्टन को, भारतीय पायलट के लिए हमें सबसे ऊंचा सम्मान रखना चाहिए।”
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar MLC Elections: Pappu Yadav on RJD-Congress rift – They are all fielding mafias, criminals, and money-bags
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pappu yadav, bihar mlc election, rjd, congress, bihar politics, candidate selection, criminalization of politics, money power, bihar floods, chhapra, flood victims, sm it machhar, indian pilot, political controversy, patna news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved