• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Coronavirus : नीतीश का अधिकारियों को निर्देश, बाहर से आ रहे लोगों को परेशानी न हो

Bihar: instructions to Nitish officials, people coming from outside should not have trouble - Patna News in Hindi

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के हरसंभव प्रयास और राज्य के बाहर से आ रहे लोगों की परेशानी को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बाहर से आ रहे लोगों को कोई परेशानी न होने दें और उन्हें दी जाने वाली सुविधाएं सही तरीके से मुहैया कराएं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को फोन कर उनकी समस्याओं और उन्हें प्राप्त होने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली जाए तथा उन्हें जो भी समस्याएं हो रही हैं उनके समाधान के लिए कार्रवाई करते हुए उन्हें सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने सूचनादाताओं से उनका फीडबैक प्राप्त कर उसी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, बाहर फंसे हुए लोगों की परेशानियां अविलंब दूर करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, जो लोग बाहर से बिहार आ गए हैं, उनकी स्क्रीनिंग, भोजन, आवासन की व्यवस्था के साथ-साथ उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा इस क्रम में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।
कोरोना के संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले संदिग्ध लोगों की गहन ट्रैकिंग और उनकी सघन टेस्टिंग कराने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए।
बैठक में बर्ड फ्लू एवं स्वाइन फ्लू को लेकर भी समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए जो जहां हैं, सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाएं।
उन्होंने दावा करते हुए कहा, किसी को भी समस्या नहीं होने दी जाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम सब मिलकर इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: instructions to Nitish officials, people coming from outside should not have trouble
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister nitish kumar, instructions to officers, people coming from outside, bihar news, covid-19, coronavirus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, patna news, patna news in hindi, real time patna city news, real time news, patna news khas khabar, patna news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved